फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Oxygen plant will start by August 15

15 अगस्त तक शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट

Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will start by August 15
नागरिक अस्पताल में पहुंची आक्सीजन प्लांट की मशीन। - फोटो : Narnol
प्रदेश में कोरोना के मामले भले ही कम हो रहे हो लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की चिंता अभी भी सरकार को सता रही है। दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन को लेकर हुई हालत दोबारा न हो इसलिए सरकार पहले से तैयारी में लग गई है। ताकि आक्सीजन की कमी से आगे किसी को जान गवानी न पड़े। इसके लिए सरकार प्रदेश के विभिन्न जिला स्तर के अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य रही है। इसी के तहत नारनौल नागरिक अस्पताल में भी जिले का पहला आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। बुधवार को आक्सीजन प्लांट की जरूरी मशीनरी ट्रॉले के माध्यम से नारनौल अस्पताल पहुंची है। जिसे आगामी कुछ दिनों में टेक्नीशियन द्वारा स्थापित कर चालू किया जाएगा। यह प्लांट शुरू होने के बाद जिले में आक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह प्लांट प्रदेश सरकार द्वारा लगवाया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में सौ बेड के हिसाब आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इस प्लांट से प्रति मिनट 500 लीटर आक्सीजन जरनेट होगी। जोकि सौ बेड के मरीजों लिए पर्याप्त है। यह जिले का पहला आक्सीजन प्लांट होगा। आगामी कुछ दिनों 10-15 दिनों में प्लांट को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी लहर के दौरान जिले महेंद्रगढ़ ही नहीं पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थी। इस दौरान जिले की हालत यह थी कि सरकारी अस्पताल ही नहीं निजी अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती करने से मना कर दिया था लेकिन जिले में मरीजों की संख्या इतनी अधिक हो गई थी कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड भी कम पड़ गए थे। वहीं आक्सीजन की भी अस्पतालों में भारी किल्लत बन गई थी। जिस कारण अनेक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्सीजन प्लांट के लिए जरूरी मशीनरी अस्पताल पहुंच चुकी है। एक-दो दिन में इसे स्थापित करने का कार्य टेक्नीशियनों द्वारा किया जाएगा। यह कार्य पूरा होने के बाद इसका ट्रायल लिया जाएगा कि यह प्लांट सही से कार्य कर रहा है या नहीं। इस ट्रायल में प्लांट के सही प्रकार से कार्य करना पाया गया तो इस विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।

आक्सीजन प्लांट के लिए बुधवार को जरूरी मशीनरी अस्पताल पहुंची है। टेक्नीशियनों द्वारा इसे स्थापित करने कार्य किया जाएगा। इस प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन जरनेट होगी। प्लांट आगामी 10-15 दिनों से शुरू हो जाएगा। - डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed