{"_id":"6995f6e57da73add80073bf3","slug":"orders-for-installation-of-notice-boards-at-development-sites-narnol-news-c-203-1-sroh1010-124174-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विकास कार्यों के स्थलों पर नोटिस बोर्ड लगाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विकास कार्यों के स्थलों पर नोटिस बोर्ड लगाने के आदेश
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में ठेकेदारों की बैठक लेते प्रधान रमेश सैनी, उपप्रधान म
महेंद्रगढ़। शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर प्रधान ने बुधवार को ठेकेदारों की एक बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधान ने विकास कार्यों के स्थलों पर नोटिस बोर्ड लगाने के आदेश भी दिए हैं।
प्रधान रमेश सैनी ने ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी की गई तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक कार्य स्थल पर ठेकेदार की ओर नोटिस बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए। नोटिस बोर्ड पर योजना का नाम, लंबाई, चौड़ाई, स्वीकृत बजट, कार्य प्रारंभ एवं समाप्ति तिथि सहित संबंधित अधिकारियों के नाम और संपर्क विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएं, ताकि आम जनता को भी कार्य की जानकारी मिल सके और पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने ठेकेदारों से अपेक्षा जताई कि वे नपा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करें।
यदि किसी ठेकेदार के कार्य में कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न करता है तो ठेकेदार नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत दे। ताकि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके। नपा प्रशासन ऐसे मामलों में ठेकेदारों को पूरा सहयोग देगा।
इस मौके पर उपप्रधान मंजू कौशिक, एमई राजेश कौशिक, सचिव गौरव सांगवान व सड़क, सफाई व स्ट्रीट लाइट के ठेकेदार मौजूद रहे।