फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   OPD will now start at nine o'clock in Sub Civil Hospital Kanina

उप नागरिक अस्पताल कनीना में अब एक घंटा देरी से नौ बजे शुरू होंगी ओपीडी

Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
OPD will now start at nine o'clock in Sub Civil Hospital Kanina
स्वास्थ्य विभाग ने उप नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय बदल दिया है। अब एक घंटा देरी से ओपीडी शुरू होगी। उप नागरिक अस्पताल कनीना के एसएमओ डॉ. सुंदर लाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के नए आदेशों के मुताबिक उप नागरिक अस्पताल में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक ओपीडी का समय रहेगा। पहले ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक का था। ठंड का मौसम शुरू होने के चलते विभाग ने समय बदला है। 17 अक्तूबर से लेकर 15 अप्रैल 2023 तक ओपीडी एक घंटा देरी से शुरू होगी। 16 अक्तूबर से ओपीडी का समय सुबह 9 बजे कर दिया गया है। एसएमओ डॉ. सुंदरलाल ने बताया कि वर्तमान में सुबह तकरीबन 300 ओपीडी हो रही हैं जबकि इमरजेंसी के 30 से 40 मरीज प्रति दिन आ रहे हैं वहीं दो से तीन डिलीवरी के केस भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय खांसी, जुकाम, वायरल बुखार के अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed