फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only one seat vacant for Electrician; no takers for 23 Semiconductor seats.

Mahendragarh-Narnaul News: इलेक्ट्रीशियन में सिर्फ एक सीट खाली, सेमी कंडक्टर की 23 सीटों पर नहीं मिला रुझान

Fri, 21 Aug 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Only one seat vacant for Electrician; no takers for 23 Semiconductor seats.
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के दौरान युवाओं का रुझान ट्रेड के हिसाब से अलग-अलग देखने को मिला। तकनीकी ट्रेडों में इलेक्ट्रीशियन में केवल एक सीट बची है जबकि सेमी कंडक्टर ट्रेड में 24 सीटों में अब तक केवल एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। ऑन दा स्पॉट दाखिले के अंतिम दिन शुक्रवार को 15 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

आईटीआई के 24 ट्रेडों में कुल 608 सीटें हैं जिनमें 415 सीटों पर दाखिला हो चुका है और 193 सीटें अभी खाली हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की 40 में से 39 सीटें भर गई हैं और केवल एक सीट खाली है। वेल्डर में 10, मशीनिस्ट में 11, स्टेनोग्राफर हिंदी (एनसीवीटी) में 12 और मैकेनिक ट्रैक्टर में 11 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कोपा (एससीवीटी) में 10 सीटें भरी हैं। फीटर (एनसीवीटी) और वायरमैन में 9-9 प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं सेमी कंडक्टर ट्रेड युवाओं को आकर्षित नहीं कर पाया। इसकी 24 सीटों में अब तक केवल एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया है और 23 सीटें खाली हैं। टर्नर (एससीवीटी) में 9, स्टेनोग्राफर हिंदी (एससीवीटी) में 5, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर में 10 तथा फीटर (एससीवीटी) में 8 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

वर्जन:
संस्थान में अब तक 415 सीटों पर आवेदकों ने प्रवेश लिया है। तकनीकी ट्रेड मेें युवाओं का अधिक रुझान है और इसके चलते इन ट्रेडों की सीटें जल्द भर गई। दाखिला से वंचित दोनों सूची के आवेदकों को दाखिले का अंतिम मौका दिया जाएगा।-संदीप कुमार, इंचार्ज, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article