{"_id":"618ab19170b8ae5d3b42ceaf","slug":"only-31-92-percent-people-got-the-second-dose-of-corona-vaccine-narnol-news-rtk6293715138","type":"story","status":"publish","title_hn":"31.92 प्रतिशत लोगों ने ही लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31.92 प्रतिशत लोगों ने ही लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
डोर-टू-डोर अभियान के दौरान कोरोनारोधी टीका लगातीं स्वास्थकर्मी । संवाद
- फोटो : Narnol
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार ने अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। वहीं सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग भी लगातार शिविर आदि के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने में लगा हुआ है। जिले में अब तक 8 लाख 56 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 5 लाख 8 हजार 720 लोगों को पहली तथा 2 लाख 73 हजार 292 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस प्रकार कुल टीकाकरण में 31.92 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज लगाई है। जबकि 67.84 प्रतिशत लोग अभी भी बचे हुए है। पहली व दूसरी डोज के अंतर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान से पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में एक सर्वे करवाया है। जिसमें उन लोगों का डाटा एकत्रित किया गया है, जिन्होंने पहली डोज तो लगवा ली है, लेकिन दूसरी डोज अभी तक नहीं लगवाई है। पहली डोज लेने वाले वर्तमान में कहां हैं। इससे विभाग को सही आंकड़ा मिल सकेगा की वास्तव में कितने लोगों ने पहली व दूसरी डोल लगवा ली है और कितने बचे हुए हैं। क्योंकि कई लोग ऐसे हैं, जोकि बाहर नौकरी करते हैं और वह छुट्टी के दौरान पहली डोज यहां लगवा कर दूसरी डोज नौकरी स्थल पर लगवा ली है।
डोर-टू-डोर अभियान के लिए 270 टीमें गठित
कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए डोर-टू-डोर अभियान के लिए 270 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों के अलावा आंगनबाड़ी वर्करों को भी शामिल किया गया है। ये टीमें प्रतिदिन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाएंगी। वहीं उनका डाटा भी एकत्रित करेंगी।
सोमवार को टीम ने लगाए 3929 टीके
अभियान के तहत सोमवार को जिले में 270 टीमों ने घर-घर जाकर 3929 लोगों को टीके लगाए। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले के अटेली, कनीना व दौचाना में टीके लगाए गए। वहीं रामपुरा नांगल चौधरी, बायल, आंतरी, बूढवाल, मंढाना, माधोगढ़ व पाली स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगाए गए।
विज्ञापन
जिले में अभी तक कुल 856012 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। जिसमें पहली डोज 580720 व दूसरी डोज 273292 को लगाई गई है। अभियान के दौरान पहली व दूसरी दोनों डोज लगाई जाएगी। इसलिए विशेषकर वे लोग जिन्होंने पहली डोज के बाद दूसरी डोज नहीं लगवाई है वे दूसरी डोज अवश्य लगवाए। क्योंकि दोनों डोज के बाद ही कोरोना से बचाव संभव है। डॉ. नरेंद्र कुमार, उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) नागरिक अस्पताल नारनौल।