{"_id":"62f14d110f35c415066f4e26","slug":"online-application-process-for-admission-in-first-year-graduation-ends-narnol-news-rtk654664195","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले का ऑनलाइन पोर्टल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले का ऑनलाइन पोर्टल बंद
विज्ञापन
नारनौल। स्नातक कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। अब दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के बाद 12 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इस बार कला संकाय में विद्यार्थियों की सबसे ज्यादा रुचि देखने को मिली। जिसके चलते जिले के विभिन्न कॉलेजों में कला संकाय में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। ऐसे में कला संकाय की मेरिट सूची काफी ऊपर रहने की संभावना है।
बता दें कि स्नातक कोर्स के प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए पीजी कॉलेज नारनौल में अभी तक विभिन्न संकायों की 1540 सीटों के लिए 3756 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं महिला कॉलेज में भी 1200 सीटों के लिए 2000 आवेदन आए हैं। इस बार कला संकाय में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। कला संकाय में विद्यार्थियों ने रुचि दिखाते हुए सीटों के मुकाबले तीन गुना आवेदन किए हैं। इस संकाय में पीजी कॉलेज की 660 सीटों पर 2026 आवेदन आ चुके हैं। वहीं महिला कॉलेज की 800 सीटों पर 1402 आवेदन आए है। इसके बाद पीजी कॉलेज नारनौल में बीएससी नॉन मेडिकल में 360 सीटों के लिए 880 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। पीजी कॉलेज नारनौल में बीकॉम में सीटों के मुकाबले 16 आवेदन कम आए है। ऐसे में बीकॉम की सीटें खाली रहेंगी। बीकॉम की 240 सीटों के लिए मात्र 224 आवेदन आए है। बीकॉम संकाय को छोड़कर सभी संकायों में सीटों के मुकाबले दोगुने आवेदन आए हैं।
पीजी कॉलेज में बीएससी मेडिकल में 160 सीटों के लिए 221 आवेदन, बीसीए की 40 सीटों के लिए 205 आवेदन, कंप्यूटर साइंस की 40 सीटों के लिए 115 व बीबीए की 40 सीटों के लिए 85 आवेदन आये हैं। वहीं महिला कॉलेज में कला संकाय की 800 सीटों के लिए 1402 आवेदन, नॉन मेडिकल की 120 के लिए 276 आवेदन, मेडिकल की 120 सीटों के लिए 190 आवेदन आये है। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू हुआ था तथा भरे जाने वाले आवेदन फार्मों की जांच व डॉक्यमेंट्स वेरिफिकेशन का कार्य 2 अगस्त से शुरू हुआ। यह कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है तथा जिन विद्यार्थियों ने पहली च्वाइस के तौर पर जो कॉलेज भरा है, उसी में उसका फार्म चेकिंग के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन -
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए सोमवार को ऑनलाइन पोर्टल बंद हो चुका है। वहीं दस्तावेजों की जांच का कार्य चल रहा है। नारनौल पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों के लिए 3756 आवेदन आये हैं। 12 अगस्त को पहली कट ऑफ लिस्ट लगाई जाएगी। -डॉ. सतीश कुमार सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी पीजी कॉलेज नारनौल।
इंसेट
इन सीटों पर अब तक आए आवेदन
पीजी कॉलेज 1540 सीटों पर 3756 आवेदन
----सीट आवेदन
बीए--660--2026
नॉन मेडिकल--360-- 880
मेडिकल--160-- 221
बीकॉम--240--224
बीसीए--40--205
कंप्यूटर साइंस--40--115
बीबीए-- 40--85
-----------------------------------------
महिला कॉलेज 1200 सीटों पर 2000
बीए - 800 -- 1402
बीएससी नॉन मेडिकल - 120 -- 276
बीएससी मेडिकल - 120 -- 190
बीकॉम - 160 -- 132
------------------------------------------
मेजर सतीश सिंह दहिया 560 सीटों पर 2296
बीए - 400-- 1907
बीकॉम - 80-- 53
बीएससी नॉन मेडिकल - 80 - 336
---------------------------------------------------
महिला कॉलेज नांगल चौधरी 460 सीटों पर 969 आवेदन
बीए - 240 -- 824
बीकॉम - 80 -- 26
बीएससी नॉन मेडिकल - 80 -- 67
बीएससी मेडिकल -- 60 -- 52
--------------------------------------------------
महिला कॉलेज अटेली 400 सीटों पर 830 आवेदन
बीए - 240 ---- 630
बीएससी नॉन मेडिकल - 80 -- 145
बीकॉम - 80 -- 55