फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Online application for admission in PG classes from today

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

Thu, 11 Jul 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 11 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Online application for admission in PG classes from today
फोटो संख्या:68- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत-संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पीजी कक्षाओं की दाखिले के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। महेंद्रगढ़ व सतनाली की तीन महाविद्यालयों में 340 सीट पर दाखिला प्रक्रिया होनी है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में दो कोर्सों में 100 सीट, राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन कोर्सों में 120 सीट व राजकीय महाविद्यालय सतनाली में तीन कोर्सों में 120 सीट पर दाखिला किया जाना है। राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार यादव ने बताया कि विभाग की ओर से पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए शुक्रवार को पोर्टल ओपन किया जाएगा। पीजी कक्षाओं में पुरानी शिक्षा नीति के तहत दाखिला प्रक्रिया की जाएगी। महाविद्यालय में दो संकायाें में 100 सीट पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्राे. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं में तीन संकायों पर 120 सीट पर दाखिला किया जाएगा। 12 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ पीजी कक्षाओं की सीट
कोर्स सीट
अंग्रेजी 50
हिंदी 50
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
अंग्रेजी 40
एमकॉम 40
एमएससी ज्योग्राफी 40
राजकीय महाविद्यालय सतनाली
हिस्ट्री 40
ज्योग्रॉफी 40
एमएससी कैमिस्ट्री 40
यह रहेगा शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल ओपन 12 से 25 जुलाई
आवेदनों में त्रुटि ठीक 12 से 25 जुलाई
ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच 15 से 27 जुलाई
पहली मेरिट सूची 30 जुलाई
फीस जमा 30 जुलाई से 2 अगस्त
पहली मेरिट सूची के आधार पर फिजिकल काउंसिलिंग 5 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन के लिए दोबारा पोर्टल ओपन 6 अगस्त
रिक्त सीट पर फिजिकल काउंसिलिंग 100 रुपये लेट जुर्माना राशि 7 से 13 अगस्त
फिजिकल काउंसिलिंग 100 रुपये प्रतिदिन लेट जुर्माना राशि 14 से 23 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed