फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Onion arrivals are adequate, yet there is a gap between wholesale and retail prices.

Mahendragarh-Narnaul News: प्याज की आवक पर्याप्त, फिर भी थोक और रिटेल भाव में 20 रुपये का अंतर

Tue, 22 Sep 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Onion arrivals are adequate, yet there is a gap between wholesale and retail prices.
फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी में  दुकान में रखी प्याज--संवाद
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में प्याज के भाव बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। इन दिनों रिटेल में प्याज 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है जबकि आढ़त पर थोक भाव करीब 50 रुपये प्रति किलो है। भाव में इस अंतर के कारण ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

आढ़ती कृष्ण सैनी और सीताराम सैनी के अनुसार मंडी में नासिक से रोज करीब 90 क्विंटल प्याज आ रही है। इसके बावजूद रोज की खपत करीब 40 से 50 क्विंटल है। उनका कहना है कि आवक पर्याप्त होने पर भी अलग-अलग स्तर पर कीमतों में अंतर दिख रहा है। मांग और आवक के हिसाब से भाव में उतार-चढ़ाव भी बना हुआ है।
विज्ञापन

रिटेल में क्यों महंगी है प्याज
आढ़ती कृष्ण सैनी ने बताया कि रिटेल दुकानदार मंडी से प्याज खरीदने के बाद परिवहन, छंटाई और दुकान तक पहुंचाने का खर्च भी जोड़ते हैं। इसके अलावा गुणवत्ता के हिसाब से भी भाव तय होता है। अच्छी क्वालिटी और बड़े आकार की प्याज की मांग ज्यादा रहती है, इसलिए वह महंगी बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का बजट हुआ प्रभावित
ग्राहक अनिता, हेमलता और सुमन ने बताया कि प्याज महंगी होने से घर का मासिक बजट बिगड़ रहा है। रोजमर्रा की ज्यादातर सब्जियों में प्याज का इस्तेमाल होता है, इसलिए इसके दाम बढ़ने से परिवारों का खर्च भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed