फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One scooty and two married women missing with jewelery and cash

Mahendragarh-Narnaul News: आभूषण व नकदी लेकर एक स्कूटी तो दो विवाहिता लापता

Sat, 06 Apr 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
One scooty and two married women missing with jewelery and cash
नारनौल। नारनौल क्षेत्र में तीन शादीशुदा महिला अपने-अपने घर से नकदी व आभूषण लेकर लापता हो गई। इनमें एक महिला तो स्कूटी लेकर ही लापता हो गई, वहीं दो महिलाओं की अभी हाल ही में शादी हुई थी। यह दोनों महिला घर से नकदी व आभूषण लेकर चली गई। तीनों महिलाओं के परिजनों ने पुलिस में लापता होने की शिकायत दी है।
विज्ञापन



89000 हजार व आभूषण लेकर विवाहिता लापता
नारनौल क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता रात को नकदी व आभूषण लेकर लापता हो गई। पुलिस शिकायत में विवाहिता के पति ने बताया कि वह रात के करीब दो बजे उठा तो उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। उसने अपनी मां को बताया और आसपास काफी जगह तलाश की। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के मां व भाई को फोन किया, लेकिन फोन नही उठाया। जब घर की तलाशी ली गई तो सवामनी करने के लिए 89000 रुपये रखे थे, वह नहीं मिले। वहीं पाजेब 250 ग्राम, सोने के टोपस, सोने का मंगल सूत्र, नाक की सोने की बाली, एक शादी की अंगूठी व चुटकी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


19 दिन पहले हुई थी शादी, आभूषण व नकदी लेकर विवाहिता लापता

नारनौल क्षेत्र के एक गांव में 19 दिन पहले शादी हुई थी, वहीं अब विवाहिता नकदी व आभूषण लेकर लापता हो गई। विवाहिता के पति ने पुलिस शिकायत में बताया कि 17 मार्च को उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक लड़की से मंदिर में शादी की थी। उसकी पत्नी 3 से 4 अप्रैल की रात करीब 12 बजे घर से कही चली गई है। वह अपने साथ पाजेब जोड़ी, सोना के कुंडल, दो सोना की अंगूठी, एक चांदी की, तीन जोड़ी चुटकी, तीन जोड़ी पाजेब, 1 मंगलसूत्र सोना व 1200 रुपये नकदी के साथ कुछ कपडे़ भी ले गई। पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो माह पहले हुई थी शादी स्कूटी लेकर चली गई

नांगल चौधरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की दो माह पहले ही शादी हुई थी। अब उसकी पत्नी स्कूटी व आभूषण लेकर लापता हो गई है। पुलिस शिकायत में विवाहिता के पति ने बताया कि उसकी शादी 4 फरवरी को कोटपुतली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। 4 अप्रैल को वह किसी काम से नारनौल गया हुआ था। इस दौरान उसके भाई का फोन आया कि उसकी पत्नी स्कूटी लेकर बिना बताए चली गई है। उसने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने कानों में सोने का टोपस, गले में मंगल सूत्र पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed