फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One lakh rupees and goods stolen from motorcycle bag

Mahendragarh-Narnaul News: मोटरसाइकिल के बैग से एक लाख रुपये व सामान चोरी

Sat, 04 Nov 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees and goods stolen from motorcycle bag
नारनौल। डाकघर से रुपये निकलवाकर बैंक में जमा करवाने आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल के थैले में पाॅलीथिन में रखे एक लाख रुपये चोर चोरी कर ले गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव नीरपुर निवासी अत्तर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह डाकघर से 3 लाख रुपये निकलवाकर रेवाड़ी रोड एसबीआई बैंक में जमा करवाने के लिए आया था। उसने 3 लाख में से 2 लाख रुपये बैंक में जमा करवा दिए। वहीं एक लाख रुपये, बैंक पास बुक, चेक बुक एक पॉलीथिन में डालकर मोटरसाइकिल के बैग में रखकर चलने लगा तो उसने देखा की उसकी मोटरसाइकिल के पास एक बच्चा खड़ा होकर उसे देख रहा था। कुछ आगे चलकर उसने देखा की मोटरसाइकिल के बैग से रुपये रखी हुई पॉलीथिन गायब थी। उसे शक है कि उसके रुपये व अन्य सामान वहां खड़े उस बच्चे ने ही चोरी किए है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed