{"_id":"590636944f1c1b2165441691","slug":"one-died-in-road-accident-at-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत
narnaul
Updated Mon, 01 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। कोसली रोड़ पर निजी स्कूल के आगे शाम 5.30 बजे ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन रेवाड़ी लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कनीना पुलिस ने उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ से शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 5.30 बजे मनीष पुत्र हरलाल (35) एवं उसका भतीजा अमित पुत्र राजपाल निवासी करीरा कनीना किसी काम से आए थे। कनीना से काम कर वे अपने गांव जा रहे थे। कोसली रोड़ पर निजी स्कूल के पास सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अमित मिट्टी में जा गिरा। उसको चोटें नहीं आईं। घायल को सिविल अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। परिजन उसे रेवाड़ी एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर घायल मनीष की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के दो लड़के हैं। एक लड़का तीसरी में और दूसरा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। मनीष खेती का कार्य करता था।