फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   one boy daid in prison, haging in prison, in narnaul, narnaol news

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में जेल में बंद युवक ने लगाया फंदा

Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। नसीबपुर स्थित जिला जेल में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में बंद रेवाड़ी निवासी एक कैदी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जेल अधिकारियों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग और परिजनों को दी। प्रशासन ने मृतक के परिजनों की उपस्थिति में शव को फंदे से नीचे उतारकर नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जेल उप अधीक्षक धर्मबीर ने बताया कि रेवाड़ी की बस्ती नगर निवासी 23 वर्षीय गोविंद उर्फ गोलू एक नाबालिग लड़की छेड़छाड़ मामले में गत 7 सितंबर से नसीबपुर स्थित जिला जेल में बंद था। सोमवार रात्रि 12 बजे तक उसे अपनी बैरक में देखा गया था। इसके बाद गश्त कर रहे सिपाही ने गोविंद को बैरक के अंदर शौचालय के रोशनदान में गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना जेल अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे न्यायाधीश अरुण डाबला, जेल अधीक्षक डॉ. संजय, महाबीर चौकी पुलिस व परिजनों की देखरेख में शव को फंदे से उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर न्यायाधीश की देखरेख में शव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed