फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One arrested for stealing motorcycle, motorcycle recovered

Mahendragarh-Narnaul News: मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Mon, 05 Dec 2022 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
One arrested for stealing motorcycle, motorcycle recovered
शहर थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड नारनौल स्थित श्रीनाथ प्लाजा से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कपिल निवासी कटकई थाना अटेली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विनोद निवासी कारिया ने शहर थाना नारनौल में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि 3 नवंबर को बस स्टैंड पर श्रीनाथ प्लाजा के नीचे उसने अपनी बाइक खड़ी कर फल आदि खरीदने गया था। जब वह वापिस आया तो उसे वहां पर मोटरसाइकिल नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed