{"_id":"674ff544c764d15fd70146d9","slug":"one-acre-land-on-koriyawas-link-road-worth-rs-1-crore-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118815-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास लिंक रोड पर एक करोड़ रुपये के पार एक एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास लिंक रोड पर एक करोड़ रुपये के पार एक एकड़ जमीन
Wed, 04 Dec 2024 11:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11 कोरियावास रोड जहां नए कलेक्टर रेट के बाद जमीन के भाव में बढ़ोतरी हुई। संवाद
नारनौल। जिले में नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं। नारनौल सहित कोरियावास और हाईवे की जमीनों के भाव आसमान छू रहे हैं। हाईवे मेजर रोड लिंक रोड के साथ लगते गांव में 10 से 15 प्रतिशत, शहर में व्यावसायिक जमीनों पर 10 से लेकर 20 प्रतिशत कलेक्टर रेट में वृद्धि हुई है। कोरियावास लिंक रोड पर एक करोड़ रुपये के पार हों गई है एक एकड़ जमीन।
शहर की बात की जाए तो शिव कॉलोनी में 15 प्रतिशत, पुरानी सराय में 20 प्रतिशत, आदर्श नगर में 15, मोहल्ला नलापुर में 20, मोहल्ला खड़खड़ी में 15, पुरानी मंडी में 20, मोहल्ला पीरआगा में 20, मोहल्ला गुरुनानकपुरा में 20, बड़ का कुआं में 15, मोहल्ला चौधरियान में 20, मोहल्ला जेर मंडेरी 15, मोहल्ला चंदूवाड़ा में 20, मोहल्ला कायस्थवाड़ा फ्रांसखाना में 20, हुडा पार्ट एक में 15, हुडा एक पार्ट दो में 15, ईश्वर कॉलोनी में 20, अनाज मंडी काठ मंडी में 20, बंसल कॉलोनी मालवीय नगर और बस स्टैंड के पीछे 20 प्रतिशत रेट में बढ़ोतरी हुई है।
वहीं महावीर चौक से पुल बाजार में 20, महंत हरिदास मार्केट टेलीफोन एक्सचेंज में 20, गणपति प्लाजा गांधी बाजार में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा ज्यादातर कॉलोनियों में 10 प्रतिशत तक जमीन के भावों में प्रति वर्ग गज के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
अप्रैल में रीवाइज रेट लागू होने थे, लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण आचार संहिता लग गई थी। जैसे ही आचार संहिता हटी तो जिलों से रीवाइज कलेक्टर रेट के प्रस्ताव राजस्व विभाग को भेजे गए, लेकिन लागू होने से पहले फिर विधानसभा चुनाव आ गए और फिर रेट नहीं बढ़ सके। अब विधानसभा चुनाव के बाद सरकार ने नए प्रस्तावित रेट को मंजूरी दे दी है।
इंसेट
मीरपुर, लुत्फपुर में भी एक एकड़ जमीन का भाव एक करोड़ के पार
कोरियावास में मेडिकल कॉलेज की वजह से लगातार लिंक रोड पर जमीन के भाव आसमान को छू रहे हैं। कोरियावास में लिंक रोड पर 60500 रुपये वर्ग गज नए कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं, वहीं कृषि भूमि प्रति एकड़ 13750000 रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि इस लिंक रोड के अलावा गांव में अभी भी आवासीय जमीन 6050 रुपये वर्ग गज तो व्यवसायिक 8250 रुपये वर्ग गज मिल रही है। वहीं मीरपुर, लुत्फपुर में भी एक एकड़ जमीन का भाव एक करोड़ के पार पहुंच गया है।
वर्जन:
जिले में नए कलेक्टर जारी कर दिए गए हैं। इसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है।-करण सिंह, नायब तहसीलदार नारनौल।
इंसेट
नारनौल के मोहल्लों के जमीन के रेट वर्ग गज में
मोहल्ला वर्ग गज रेट
-काठ मंडी से मोती धर्मशाला 63800
-नागरिक अस्पताल से अग्रसेन चौक 82500
-हिन्द होटल से मेहता चौक 50600
-मेहता चौक से निजामपुर रोड 48400
-महावीर चौक से आईटीआई 88000
-अनाज मंडी 88000
-काठ मंडी 88000
-पार्क रोड गली 84700
-मोहिनी गली 88000
-बजाजा बाजार 80000
-नया बाजार 88000
सदर बाजार 72600
सब्जी मंडी 60500
बाबा खेतानाथ कांप्लेक्स महेंद्रगढ़ रोड 88000
बीकेएन कांप्लेक्स सिंघाना रोड 88000
गणपति प्लाजा गांधी बाजार 96000
सन प्लाजा रेवाड़ी रोड 88000
डीसी व एसपी आवास के पास 99000
सीएमडी मॉल महेंद्रगढ़ रोड 99000
नोट: यह सभी व्यवसायिक जमीन के वर्ग गज के नए कलेक्टर रेट हैं।