फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One accused arrested in connection with the supply of arms

सीआईए पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Tue, 27 Sep 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in connection with the supply of arms
नारनौल। सीआईए पुलिस टीम ने हथियारों की सप्लाई करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गुरुदेव निवासी चावड़ी कला थाना तिजारा अलवर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को नारनौल न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपी से आठ देेसी कट्टे और 3 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि अवैध हथियारधारकों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में सीआईए पुलिस टीम ने गश्त के दौरान अटेली क्षेत्र से 29 मार्च को एक आरोपी सुमेर उर्फ झल्लू को गिरफ्तार किया था। जिससे टीम ने दो देसी कट्टे, एक देसी पिस्टल और छह रौंद बरामद किए थे। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अजय के पास से अवैध हथियार लेकर आया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि वह गुरुदेव निवासी चावड़ी कला अलवर के पास से अवैध हथियार लाया है। जिसे सीआईए की टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से 8 देसी कट्टे और तीन कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed