फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the second Monday of Sawan, a flood of faith swelled in Modashram Mahadev temple

Mahendragarh-Narnaul News: सावन के दूसरे सोमवार पर मोदाश्रम महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 21 Jul 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
On the second Monday of Sawan, a flood of faith swelled in Modashram Mahadev temple
महेंद्रगढ़। सावन के दूसरे साेमवार पर शहर के मोदाश्रम महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन मोदाश्रम स्थित भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से कांवड़ियों की टोली परिवार सहित डीजे के साथ पहुंची। कांवड़ियों ने परिवार सहित जलाभिषेक किया। प्राचीन मोदाश्रम मंदिर में अल सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

श्रावण माह का दूसरा सोमवार होने के कारण क्षेत्र के शिवालयों में दिनभर बम-बम महादेव की ध्वनि गूंजती रही। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सावन के इस पवित्र दिन पर भक्त्तों ने बम-बम भोले के जयकाराें के साथ महादेव का दूध व गंगाजल से अभिषेक किया। पूजा-पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया। डीजे के साथ पहुंची महिला भजन मंडलियों द्वारा मंदिर परिसर में शिव भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मोदाश्रम मंदिर के प्रधान सुधीर दीवान ने बताया शिवरात्रि के मेले पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उहोंने बताया कि 21 हजार रुपये का दंगल होगा। रात्रि को भजन गायकों द्वारा भगवान चंद्रमोली के भजनों प्रस्तुति दी जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता में आसपास के गांवों व दूसरे शहरों के पहलवान भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रात्रि को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर समिति और स्वयंसेवकों ने दर्शन व्यवस्था संभालते हुए जल, छाया व सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने बताया कि हर सावन के सोमवार को यहां पर अनेक श्रद्धालु भगवान चंद्रमोली को जल चढ़ाने के लिए आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed