फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the orders of the court, the municipality removed the seal of the song kitchen hotel

कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका ने हटाई गीत रसोई होटल की सील

Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, the municipality removed the seal of the song kitchen hotel
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी-कोटपुतली रोड पर गीत रसोई के नाम से स्थित फैमिली होटल को तीन नगर पालिका ने सील किया था। मामले में न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को नगर पालिका के अधिकारियों ने जेई विकास गर्ग की मौजूदगी में होटल से सील हटा दिया।
विज्ञापन

होटल संचालक विकास चौधरी ने बताया कि नपा अधिकारियों की ओर से होटल को सील करने से रोजाना करीब 15 से 20 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके मुआवजे के लिए वह फिर से अदालत का सहारा लेगा। उन्होंने बताया कि उसने नांगल चौधरी-कोटपुतली रोड पर गीत रसोई के नाम से एक फैमिली होटल बनाया है जिसको नगरपालिका की ओर से 29 सितंबर को एक नोटिस मिला, जिसमें उसे सभी डेवलमेंट फीस जमा करवाने के लिए कहा गया था। उसने बताया कि नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि सभी डेवलमेंट फीस भरने के लिए तैयार हैं। यह भी कहा था कि अभी कोर्ट में एडजोर्नमेंट सीट अप्लाई कर रखी हैं। इसके बाद 24 नंवबर को नपा से दूसरा नोटिस मिला। जिसमें पहले नोटिस का हवाला देकर फीस भरने के लिए कहा गया था। इसके बाद उसने दूसरे नोटिस का जवाब दे दिया था। 24 फरवरी को उसको यथा स्थिति बने रहने के लिए कोर्ट से स्टे मिल गई। इसके बाद उसको फिर से 25 मार्च को तीसरा नोटिस नगरपालिका की ओर से दिया गया जिसमें 29 मार्च को ऑनलाईन सभी प्रकार के चार्ज और 13099 रुपये की फीस भरकर फाइल कार्यालय में जमा करवा दी। बताया कि फीस भरने के बाद 8 अप्रैल को नगर पालिका अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ होटल पर सील लगाने के लिए पहुंच गए। उनको कोर्ट के स्टे आर्डर के साथ-साथ डेवलमेंट चार्ज व भरी हुई फीस की रसीद दिखाई गई थी। लेकिन उन्होंने सभी कागजों को अनदेखा करते हुए होटल को सील लगा दी। इससे परेशान होकर कोर्ट की शरण लेते हुए सील लगाने पहुंचे अधिकारियों पर कोर्ट के आदेश न मानने व जानबूझ कर सील लगाने के मामले पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए अपील दायर की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने नगरपालिका के नामजद अधिकारियों को नोटिस भेज कर 12 जुलाई को पेश होकर जवाब मांगा हैं। लेकिन उक्त तारीख को अधिकारियों द्वारा कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। इसके बाद कोर्ट ने 28 जुलाई को न्यायालय ने गीत रसोई की लगी हुई सील को खोलने के आदेश जारी कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को जेई विकास गर्ग की मौजूदगी में गीत रसोई होटल पर लगी सील को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed