फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Officials made people aware of cleanliness by picking up garbage with their own hands

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारियों ने अपने हाथों से कूड़ा उठाकर लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

Thu, 28 Aug 2025 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Officials made people aware of cleanliness by picking up garbage with their own hands
फोटो नंबर-04आजाद चौक पर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते डीएमसी रणबीर सिंह। संवाद
नारनौल। हरियाणा स्वच्छता अभियान 2025 के तहत बुधवार को शहर के बाजारों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, डीएमसी रणबीर सिंह तथा एसडीएम अनिरुद्ध यादव की देखरेख में हरियाणा व्यापार मंडल व शहर की विभिन्न संस्थाओं के साथ यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस अभियान को लेकर सभी सुबह दस बजे नगर परिषद के प्रांगण में एकत्रित हुए और वहां से एक रैली के रूप में बाजार के अंदर निकले। इस अभियान के दौरान डीएमसी रणबीर सिंह व नप की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने न केवल व्यापारियों को स्वच्छता अपितु सड़क पर अतिक्रमण नही करने के लिए भी जागरूक किया। टीम जैसे ही महावीर मार्ग पर पहुंची तो दुकानदारों ने अपना सामान पहले ही उठाकर अंदर कर लिया।
विज्ञापन

महावीर मार्ग पर जैसे ही जागरूकता रैली पहुंची और उन्होंने सड़कों पर कूड़ा पड़ा देखा तो वहीं से ही डीएमसी, चेयरपर्सन, एसडीएम, एक्सईएन तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने हाथों से कूड़ा उठाकर साथ चले रहे टेंपो में डालकर व्यापारियों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रख कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी। अधिकारियों द्वारा स्वच्छता व अतिक्रमण के प्रति आज सभी को सौहार्द पूर्ण तरीके से समझाया गया। स्वच्छता के लिए सभी को कूड़ादान रखने व दुकानों के बाहर सामान न रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने गत दिवस विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक लेकर इस अभियान को जोर-शोर से करने का आह्वान किया था। यह अभियान एक नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान सरकारी, निजी भवनों, पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की सफेदी एवं रंगाई पुताई की जाएगी। इसी तरह सड़कों, नालियों, गड्ढों, स्ट्रीट लाइटों, सुरक्षा संकेतों आदि की मरम्मत तथा गोल चक्करों और केंद्रीय किनारों का सौंदर्य करण किया जाएगा।वहीं कॉलोनियों, बाजारों, स्कूलों, सड़क के किनारे और पार्कों में पौधरोपण अभियान चलेगा। स्वच्छता अभियान व अतिक्रमण पर दुकानदार विशेष ध्यान दे अन्यथा सख्त कार्रवाई अमल लाई जाएगी।
रणबीर सिंह, डीएमसी नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed