फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Occupy land with public pond

सार्वजनिक तालाब के साथ नप जमीन पर कब्जा

Tue, 16 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Occupy land with public pond
मोहल्ला सलामपुरा के पास सुभाष स्टेडियम के सामने स्थित सार्वजनिक टिल्लू वाला तालाब के साथ नगर परिषद की बेशकीमती जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। मंगलवार को दोबारा से कब्जा का मामला सामने आने पर एसडीएम और ईओ समेतन अन्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि 28 जनवरी को मोहल्ला के डॉ. रतनलाल, अशोक कुमार, रामौतार सैनी, भूपसिंह, राजेश सैनी, राकेश कुमार, लालंचद, पवन कुमार, मुकेश कुमार, लोकेश, अमर सिंह व फूलसिंह ने डीएमसी को शिकायत की थी कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक तालाब व नगर परिषद जमीन पर नाजायज कब्जा किया जा रहा है। मंगलवार को जब मोहल्ले के लोगों ने नगर परिषद की जमीन पर टीनशेड लगती हुई देखी तो कब्जाधारी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम मनोज कुमार, नगर परिषद के ईओ केके यादव, जेई विकास कुमार व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

24 घंटे में कागज पेश करने का दिया समय
नगर परिषद के ईओ केके यादव ने कहा कि प्रशासन के आदेशों के बाद एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे। जहां पर मुकेश नाम व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर-अंदर उपरोक्त जमीन के कागजात पेश करने के लिए कहा गया है। यदि निर्धारित समय पर कागजात नहीं पेश करता है तो दुकानों को सील करके आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed