{"_id":"66426c3be80a863f6c0f8add","slug":"numbers-demand-outstanding-honorarium-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112289-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नंबरदारों ने बकाया मानदेय की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नंबरदारों ने बकाया मानदेय की उठाई मांग
Tue, 14 May 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 14 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन नांगल चौधरी व तहसील नारनौल के नंबरदारों ने मांगों व बकाया मानदेय को लेकर जिला सचिवालय में उपायुक्त को ज्ञापन दिया है। इसमें जल्द से जल्द नंबरदारों की लंबित मांगों व बकाया मानदेय देने की मांग रखी गई।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने नंबरदारों के मानदेय को जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। नांगल चौधरी व नारनौल के नंबरदारों ने बताया कि पिछले करीब 14 से 18 माह का मानदेय नंबरदारों का बचा हुआ है। जो अब तक नहीं दिया गया है। वहीं नंबरदारों की कई मांगे हैं। जिन पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए बकाया मानदेय जल्द से जल्द दिलवाने की मांग की है। इससे पहले सभी नंबरदार जिला सचिवालय में एकत्रित हुए और अपनी मांगों व बकाया मानदेय दिलवाने को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस अवसर पर नांगल चौधरी तहसील प्रधान सरजीत नंबरदार, नारनौल तहसील प्रधान पटेल राव, जिला उप प्रधान अशोक आर्य, राजेंद्र मेई, भीम सिंह, ओमप्रकाश, राजबीर, स्वराज, बाबूलाल, जयपाल, गजानंद, जगदेव सीहमा, बनवारी लाल, कृष्ण कुमार, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।