{"_id":"65c5244e2bde33bafe04bba4","slug":"now-two-buses-daily-from-mahendragarh-to-mehndipur-balaji-dham-narnol-news-c-203-1-sroh1012-107287-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अब महेंद्रगढ़ से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए प्रतिदिन दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अब महेंद्रगढ़ से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए प्रतिदिन दो बसें
Fri, 09 Feb 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अब महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए सीधी बस सेवा का लाभ मिल सकेगा। हरियाणा राज्य परिवहन हिसार व भिवानी डिपो की बसें महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन बालाजी धाम मेहंदीपुर के लिए रवाना होंगी। रोडवेज बस सेवा शुरू होने श्रद्धालुओं के लिए बालाजी धाम की यात्रा सुगम हो गई है।
बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि हिसार व भिवानी डिपो की बस चलने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। हिसार डिपो की बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी जो वाया नारनौल, अलवर, बांदीकुई होते हुए रात 9:10 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेंगी व यही बस अगले दिन सुबह 8:30 बजे मेहंदीपुर से रवाना होगी जो दोपहर दो बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी। इसके अलावा भिवानी डिपो की बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 12.30 बजे रवाना होगी जो वाया नारनौल, अलवर बांदीकुई होते हुए शाम 6:10 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुचेंगी व दूसरे दिन 7:30 बजे मेहंदीपुर बालाजी से रवाना होकर दोपहर एक बजे महेंद्रगढ़ पहुचेंगी। यह दोनों बसें प्रतिदिन मेहंदीपुर बालाजी के लिए आवागमन करती है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन 200 से 250 यात्री यात्रा करते है।