फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now the 50 thousand population of the city will not face shortage of drinking water

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की 50 हजार आबादी काे अब नहीं होगी पेयजल की किल्लत

Sun, 07 Sep 2025 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Now the 50 thousand population of the city will not face shortage of drinking water
फोटो संख्या:51- हुड्डा पार्क  महेंद्रगढ़ में निर्माणाधीन  वाटर टैंक--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की 50 हजार की आबादी को पेयजल की किल्लत नहीं होगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अटल मिशन योजना-2 के तहत 14 करोड़ रुपये की लागत से शहर में तीन नए बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें टैंकों में पानी स्टोर करके आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में कार्य पूरा हो चुका है। राजकीय महाविद्यालय के पास बूस्टिंग स्टेशन पर टैंक का 10 प्रतिशत कार्य रह गया है जबकि हुड्डा पार्क में बूस्टिंग स्टेशन का कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद जनवरी 2026 तक टैंकों में पानी छोड़ा जाएगा। टैंकों में पानी आने के शहर की आबादी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से मई 2024 में तीनों टैंकों का एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया था। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 20 अप्रैल 2024 को निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के पास बन रहे नए टैंक की क्षमता 4.25 लाख लीटर होगी, जो पुराने टैंक की क्षमता से लगभग दोगुनी है। टैंक में चार लाख 25 हजार 250 पानी स्टोर करने क्षमता होगी। इस टैंक की लंबाई 3.50 मीटर लंबाई, नौ मीटर चौड़ाई तथा 3.50 मीटर गहरा बनाया जाएगा। लघु सचिवालय में बूस्टिंग स्टेशन पर 2.60 लाख लीटर पानी स्टोर करने वाला टैंक तैयार हो रहा है। टैंक की 10.30 मीटर लंबाई, सात मीटर चौडाई, और गहराई 3.50 मीटर होगी।
वहीं हुड्डा पार्क स्टेशन में एक लाख 65 हजार की क्षमता का टैंक भी निर्माणाधीन है। इसकी 8.50 मीटर लंबाई, 5.30 मीटर चौड़ाई, 3.50 मीटर गहरा रहेगा। इन टैंकों के तैयार होने के बाद पानी की सुचारू सप्लाई संभव होगी।


------------
वर्जन...
अमृत मिशन योजना के तहत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 14 करोड़ रुपये से शहर के तीन स्थानों पर बूस्टिंग स्टेशनों पर नए टैंक बनाए जा रहे हैं। लघु सचिवालय में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि राजकीय महाविद्यालय के नजदीक टैंक का 10 व हुड्डा पार्क में टैंक का 30 प्रतिशत काम शेष है। दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जनवरी 2026 तक पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
--- सुरेंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग

फोटो संख्या:51- हुड्डा पार्क  महेंद्रगढ़ में निर्माणाधीन  वाटर टैंक--संवाद

फोटो संख्या:51- हुड्डा पार्क  महेंद्रगढ़ में निर्माणाधीन  वाटर टैंक--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed