{"_id":"67e702a5fee68989eb0a0208","slug":"now-farmers-can-bring-40-quintals-of-mustard-in-the-bar-narnol-news-c-196-1-nnl1005-122840-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अब 40 क्विंटल सरसों बार में में ला सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अब 40 क्विंटल सरसों बार में में ला सकते हैं किसान
विज्ञापन
फोटो नंबर-20नारनौल की नई अनाज मंडी में सरसों के अंदर नमी जांच करवाती वेयर हाउस मैनेजर रूबी हु
नारनौल/नांगल चौधरी /अटेली।
सरसों की बिक्री के लिए अब किसान 40 क्विंटल तक सरसों एक चक्कर में ला सकते हैं। पहले एक बार में केवल 25 क्विंटल सरसों की ही खरीद की जा रही थी। जिस कारण ऐसे अनेक किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिनकी सरसों की पैदावार और पंजीकरण केवल 30 से 35 क्विंटल तक है। 25 क्विंटल सरसों बेचने के बाद शेष 5 से 10 क्विंटल सरसों बेचने के लिए अतिरिक्त किराया लगाकर किसानों को दोबारा मंडी आना पड़ रहा था। जिस कारण किसान लगातार सरसों की मात्रा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
मंडियों में अब सरसों की आवक में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को अटेली में 124 , नारनौल में 32 और नांगल चौधरी में 22 गेटपास जारी किए गए। अटेली में 2435.5 क्विंटल, नारनौल में 699 क्विंटल और नांगल चौधरी में 525 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से अटेली में 2270 क्विंटल, नारनौल में 636 क्विंटल और नांगल चौधरी में 560 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। खरीद शुरू होने के बाद पिछले 14 दिनों में अब तक अटेली में 317, नारनौल में 62 और नांगल चौधरी में 52 गेटपास जारी किए गए। इस दौरान अटेली में 6123 क्विंटल, नारनौल में 1266.1 क्विंटल और नांगल चौधरी में 1161 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है।
नई अनाज मंडी के सिर्फ एक द्वार को खोल रखा :
नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में 4 प्रवेश द्वार है, जो अनाज मंडी और सब्जी मंडी जाने वाले लोग सुविधानुसार इन प्रवेश द्वार का प्रयोग करते हैं। लेकिन सब्जी मंडी की तरफ से आवारा पशु खाने की तलाश में अनाज मंडी में प्रवेश कर जाते हैं और फसल को नुकसान पहुंचा जाते हैं। जिस कारण मार्केट कमेटी द्वारा अनाज मंडी और सब्जी मंडी में प्रवेश करने के लिए केवल एक प्रवेश द्वार को खोला है। वहीं गेटपास जारी किए जाते हैं। शेष सभी प्रवेश द्वार को खरीद होने तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
फसल को आवारा पशु नुकसान नहीं पहुंचाए, इस उद्देश्य के तहत नई मंडी में प्रवेश करने के लिए केवल एक द्वार को खुला रखा गया है बाकी सभी द्वार को बंद किया गया है। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस सुरक्षा कर्मी भी मंडी में तैनात है और मार्केट कमेटी द्वारा भी रात के समय चौकीदार की तैनाती की जाएगी।
नुकुल यादव,सचिव, मार्केट कमेटी।
किसानों की सुविधा के लिए सरसों की मात्रा को बढ़ाया गया है, अब किसान 40 क्विंटल सरसों एक बार में बेच सकते हैं। किसानों से अपील है कि सरसों को अच्छे से सूखा कर लाएं ताकि नमी की मात्रा अधिक होने के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
रूबी हुड्डा, मैनेजर, वेयर हाउस।