फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Notice sent for laxity in creating Apaar ID

Mahendragarh-Narnaul News: अपार आईडी बनाने में ढिलाई पर भेजा नोटिस

Tue, 29 Apr 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Notice sent for laxity in creating Apaar ID
फोटो नंबर-12नारनौल के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे। संवाद
नारनौल। जिले में करीब 139423 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक करीब 28 हजार विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बन पाई है। वहीं अपार आईडी बनवाने में ढिलाई बरतने वाले स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अपार आईडी बनाने में महेंद्रगढ़ प्रदेश के अग्रणी जिलों में एक है। जानकारी के अनुसार जिले में 982 सरकारी व निजी स्कूल हैं। इनमें पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के करीब 167504 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिले में स्थित सरकारी स्कूलों में करीब 50227 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें से 43897 की अपार आईडी बनाई जा चुकी है। वहीं निजी स्कूलों में करीब 117277 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, जिसमें से 95526 विद्यार्थियों की अपार आईडी बन चुकी है।
विज्ञापन

अपार आईडी बनवाने में निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूल अव्वल है। सरकारी स्कूलों में करीब 6330 और निजी स्कूलों में करीब 21751 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जानी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
जिले में 139423 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जा चुकी है। 28081 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जानी है। जो स्कूल अपार आईडी बनवाने में ढिलाई बरत रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है, जिससे कि सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। -जितेंद्र यादव, जिला नोडल अधिकारी, अपार आईडी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed