{"_id":"64594221840d50f2740de474","slug":"nomination-process-completed-for-the-triennial-election-of-saini-sabha-narnol-news-c-17-1-147280-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी
Tue, 09 May 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर की अग्रणी संस्था सैनी सभा नारनौल के 21 मई को होने वाले त्रिवार्षिक चुनाव के लिए आवेदन करने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन तक प्रधान पद के लिए चार, उप प्रधान पद के लिए पांच, महासचिव के लिए दो, सचिव पद के लिए तीन तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन आए है।
चुनाव अधिकारी मुकेश सैनी ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन तक प्रधान पद के लिए बिशन सैनी, रामनरेश, हरीश व रामचंद्र सैनी ने आवेदन जमा करवाए। इसी प्रकार उप-प्रधान पद के लिए रोहतास सैनी, मानसिंह सैनी व मदन लाल सैनी, सुल्तान सिंह व सुमेश सिंह, सचिव पद के लिए राजेंद्र सैनी, भरत सैनी व मनीष सैनी, महासचिव पद के लिए निहाल सिंह व जयसिंह ने नामांकन दिए। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए बलवंत सैनी व कमल सिंह के नामांकन आए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन जमा करने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। अब 9 व 10 मई को नामांकनों की जांच की जाएगी। 13 मई सायं पांच बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 मई को सुबह दस बजे से सायं चार बजे चुनाव करवाए जाएंगे। इसी दिन मतदान के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।