{"_id":"673e2e9c9ddbc2c74d04db74","slug":"no-seating-space-for-passengers-in-kanina-bus-stand-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113383-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने की जगह नहीं
Thu, 21 Nov 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
कनीना। कनीना बस स्टैंड के जर्जर भवन को विभाग की तरफ से 10 माह पहले तोड़ा गया था, लेकिन अब यात्रियों के बैठने के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई हैं। इससे सर्दियों के मौसम में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
1974 में बने बस स्टैंड का भवन की जर्जर हो गया था। इसके चलते विभाग ने भवन को कंडम घोषित कर गिरा दिया, लेकिन भवन बनाने को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बस स्टैंड का जर्जर भवन तोड़े जाने के बाद विभाग के जीएम अनित यादव ने निरीक्षण कर यात्रियों के लिए अस्थाई तौर पर टीन शेड की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए थे।
विभाग की तरफ से पीडब्ल्यूडी को फंड भी भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई टीन शेड नहीं लगाया लगा। पीडब्ल्यूडी ने पहले तकनीकि व आचार संहिता हटने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द कनीना बस स्टैंड परिसर में जब तक भवन न बने तब तक टीन शेड बनवाए जाने की मांग की है। बस स्टैंड परिसर पर पानी व शौचालय की भी समस्या कनीना बस स्टैंड पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बस स्टैंड व्यापार मंडल प्रधान महेश बोहरा, बार एसोसिएशन पूर्व प्रधान दीपक चौधरी, चौधरी मार्केट प्रधान नीरज यादव, अधिवक्ता सुनील राव, अनिल शर्मा, नवीन शर्मा, इंजीनियर योगेश यादव, नवीन कनीनवाल, मार्केट कमेटी पूर्व प्रधान राजकुमार कनीनवाल, पवन शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, अनिल भारद्वाज, भंवर यादव, राजेश यादव ने बताया कि कनीना बस स्टैंड से प्रतिदिन महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, चंडीगढ़, रोहतक, कोसली, दादरी, अटेली की तरफ 8 परिवहन डिपो की करीब 150 बसें जाती हैं। ऐसे में कनीना बस स्टैंड पर भवन न होने की वजह से लोगों को खुले में ही खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं बस स्टैंड पर उठने वाली धूल से भी यात्री काफी परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग कर जल्द से जल्द बस स्टैंड के भवन का निर्माण करवाए जाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन:-
विभाग की तरफ से पीडब्ल्यूडी को अस्थायी तौर पर टीन शेड बनाए जाने को लेकर ग्रांट दी गई है। अब पीडब्ल्यूडी की ओर से बस स्टैंड परिसर में टीन शेड लगवाया जाना है।-अनित यादव, महाप्रबंधक, रोडवेज नारनौल डिपो
-- -- -- -- -- --
कनीना बस स्टैंड पर टीन शेड लगाने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही परिसर में टीन शेड लगाई जाएगी। इसके बाद बस स्टैंड के भवन का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। -अश्वनी कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कनीना