फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   nizampur devilal chowk footpath broken slabs pedestrian hazard garbage problem

Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर चौक पर टूटे नाले के स्लैब से बढ़ी परेशानी, हादसे और बीमारी का डर

Sun, 05 Apr 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
nizampur devilal chowk footpath broken slabs pedestrian hazard garbage problem
फोटो 5फुटपाथ पर टूटे नाले के स्लैब।संवाद
निजामपुर। देवीलाल चौक स्थित मुख्य मार्ग के किनारे बने फुटपाथ पर नाले के टूटे स्लैब लोगों के लिए समस्या बन गए हैं। कई स्थानों पर स्लैब पूरी तरह टूटकर धंस चुके हैं जिससे गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में गंदा पानी और कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। इससे राहगीरों को न केवल असुविधा हो रही है बल्कि हादसे और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले के स्लैब क्षतिग्रस्त हैं लेकिन संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत नहीं कराई गई। फुटपाथ पर चलने वाले पैदल यात्रियों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ रहा है जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ गया है। रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है क्योंकि टूटे स्लैब साफ दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन


नाले में जमा कचरे के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका भी है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और बदबू से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और बिगड़ने का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से टूटे नाले के स्लैब को तुरंत दुरुस्त कर फुटपाथ को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----

टूटे स्लैब के कारण ग्राहक दुकान तक आने से कतराते हैं। कई बार लोग गिरते-गिरते बचे हैं। संबंधित विभाग को समस्या का समाधान करना चाहिए। -सुरेंद्र दुकानदार, देवीलाल चौक




-------

यह समस्या काफी समय से हैं। मैंने शिकायत भी की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रात के समय हादसे का डर रहता है।-महिपाल सिहं, दुकानदार, देवीलाल चौक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed