फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nisha ranks first in the 100 meter race for girls

Mahendragarh-Narnaul News: लड़कियाें की 100 मीटर दौड़ में निशा पहले स्थान पर

Fri, 07 Mar 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nisha ranks first in the 100 meter race for girls
फोटो संख्या:73- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में विद्या​र्थियों को  स
महेंद्रगढ़। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी-तलवाना में दो दिवसीय खेल एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने की। शुभारंभ प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन

प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में अनिकेत प्रथम, साहिल द्वितीय व नवीन तृतीय रहा। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में निशा प्रथम, खुशी द्वितीय व डिंपल तृतीय रही। लड़कियों की लंबीकूद में निशा प्रथम, खुशी द्वितीय रही। लड़कों की लंबीकूद में अनिकेत प्रथम, नवीन द्वितीय व कुशल तृतीय रहा। लड़कियों की ऊंची कूद में निकिता प्रथम, करिश्मा द्वितीय व खुशी तृतीय रही। लड़कों की ऊंची कूद में कुशल प्रथम, हिमांशु द्वितीय व अनिकेत तृतीय रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक विकास के लिए इस तरह का खेलकूद होना जरूरी है। सभी विजेताओं को पदक पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नितिन देवी, जयपाल सिंह, विक्रम सिंह, डॉ. संदीप कुमार, अरविंद यादव, संजय मैहरा, सुमन कुमारी, संजू बाला, मनोज कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed