फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ninth death due to corona in the district, number of infected reached 5092

जिले में कोरोना से नौंवी मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची 5092

Tue, 03 Nov 2020 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ninth death due to corona in the district, number of infected reached 5092
जिले में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या कुल नौ हो गई है। वहीं जिले में मंगलवार को 35 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5092 हो गई है। वहीं मंगलवार को 83 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 4526 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 557 केस अभी भी एक्टिव
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया मोहल्ला पुरानी सराय निवासी बुजुर्ग (76) की तबीयत खराब होने पर सोमवार की देर देर शाम को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। जहां पर महिला की एंटीजन टेस्ट हुआ। इसमें कोरोना वायरस संक्रमित मिली। मरीज की तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे मेदांता मेडिसिटी गुरुग्राम ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मरीज के देखने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी बीच महिला की मौत हो गई। महिला के शव का कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कुल नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 557 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में तीन नवंबर तक 112288 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 69581 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 86372 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1181 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मंगलवार को आए मरीजों में एक हेड कास्टेबल, एक नांगल चौधरी कॉलेज का टीचर और उसकी पत्नी कोरोना मरीज मिली है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
भोजावास-3, सिगड़ा-1, मोहनपुर-2, नावदी-1, टहला-3, सिहोर-1, नारनौल हाउसिंग बोर्ड-2, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल -1, नांगल सिरोही-1, मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1, मंडलाना-1, हुडा सेक्टर नारनौल-1, नियर खादी भंडार महेंद्रगढ़-1, विष्णु कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, फ्रेंड्स कॉलोनी महेंद्रगढ़-4, महेंद्रगढ़ सुखराम हॉस्पिटल-4, आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, सिलारपुर-1, भुंगारका-2, नांगल नुनिया-1, मोहल्ला पुरानी सराय नारनौल -1, डोहर कला -1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed