फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   news

Mahendragarh-Narnaul News: एसटीसी की पहल रंग लाई...सतनाली सेंटर के 26 बच्चे दोबारा स्कूल पहुंचे

Sat, 10 Jan 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
news
महेंद्रगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ खंड में ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) खोलकर बच्चों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। इस पहल से सतनाली सेंटर के 26 बच्चे दोबारा स्कूल पहुंचे गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 से 25 के सत्र में विभाग की ओर से सर्वे किया गया और खंड में दो एसटीसी बनाए गए। इसमें सतनाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए सेंटर में 26 जबकि महेंद्रगढ़ के अनाज मंडी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बने सेंटर पर 27 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए।
विज्ञापन

इनमें कक्षा तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हैं। अब सतनाली सेंटर के विद्यार्थियों को मार्च से दिसंबर तक प्रशिक्षण दिया गया और रोचक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रूचि उत्पन्न हुई और अब उनको स्कूली शिक्षा रास आ रही है। सतनाली सेंटर के बच्चों का दाखिला स्कूलों में होने पर सेंटर बंद किया गया है। अब महेंद्रगढ़ सेंटर पर विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।
अब विभाग की ओर से खंड के गांवों में घर-घर ड्रॉपआउट बच्चों का सर्वे किया जा रहा है। इसमें जो बच्चे स्कूल की पहुंच से बाहर हैं या जो सबसे कमजोर श्रेणियों में आते हैं, उनकी पहचान की जा रही है।
इसमें एससी और एसटी समुदायों, सड़क पर रहने वाले बच्चों, भिखारियों, अनाथ, बेघर बच्चों, प्रवासी बच्चों व सामान्य परिवारों और जनजाति समूहों आदि में 7 साल से 14 साल तक के विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। टीमें इनका पंजीकरण कर विभाग को सौंपेगी और साथ ही परिजनों से पढ़ाई से वंचित रखे जाने का कारण भी पता किया जाएगा।
------------
नहीं दबाव, स्वयंसेवक दोस्त बनकर करा रहे पढ़ाई
विभाग की ओर से बनाए गए एसटीसी पर स्वयंसेवक शिक्षक लगाए गए हैं। महेंद्रगढ़ सेंटर पर भी स्वयंसेवक शिक्षक की तैनाती की गई है। इसमें शिक्षक रोचक तरीके व खेल के माध्यम से पढ़ाई करा रहे हैं। बच्चों को न तो डांट का डर रहता है और न ही कार्य का दबाव होता है। दोस्त की तरह व्यवहार करना ही बच्चों के लिए आकर्षक का केंद्र बना है।

------------
वर्जन:
खंड में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ड्रॉपआउट बच्चों के लिए यह सर्वे किया जा रहा है। इसमें पढ़ाई से वंचित 7 से 14 साल के बच्चों की पहचान की जा रही है। खंड का सतनाली सेंटर के बच्चों का दाखिला स्कूलों में होने पर सेंटर बंद किया गया है और महेंदगढ़ सेंटर पर पढ़ाई जारी है। -अलका, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed