फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New municipal building will be built for Rs 4.36 crore

Mahendragarh-Narnaul News: 4.36 करोड़ में बनेगा नगर पालिका का नया भवन

Mon, 16 Dec 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 16 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
New municipal building will be built for Rs 4.36 crore
महेंद्रगढ़। ऑटो मार्केट के पीछे खाली जमीन पर नगर पालिका नए भवन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 4.36 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। 31 दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा। सभी प्रक्रिया पूरी करके नए वर्ष पर नए भवन का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट के पीछे करीब तीन एकड़ में खाली पड़ी पालिका की जमीन पर पालिका ग्रांउड फ्लोर सहित तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। सरकार की ओर से इसकी पहले ही स्वीकृति भी मिल चुकी थी। नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय शंकर मार्केट में है। यह कार्यालय 1991 में बनाया गया था। जगह की कमी के अभाव में पालिका का नया भवन बनाने का निर्णय लिया है। 31 दिसंबर तक टेंडर ओपन किया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट
यह सुविधाएं मिलेंगी
तीन मंजिला भवन होगा। ग्राउंड फ्लोर पर एडमिन ब्रांच होगा, जहां चेयरमैन, सचिव आदि के अलग-अलग कक्ष होंगे। इसी फ्लोर पर एक कॉन्फ्रेंस हाल भी होगा। जहां पर एमई, जेई, पटवारी, बीआई के कक्ष होंगे। इसके अलावा अकाउंट ब्रांच भी इसी फ्लोर पर रहेगा। दूसरे फ्लोर पर महिला-पुरुषों का अलग-अलग रैनबसेरा बनाया जाएगा। सभी फ्लोर पर पानी और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा भवन में लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इसके साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व सार्वजनिक पार्किंग की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------

वर्जन
ऑटो मार्केट के पीछे करीब 4.36 करोड़ रुपये में नगर पालिका का नया भवन बनेगा। इसके लिए पालिका की ओर से टेंडर लगा दिया गया है। 31 दिसंबर को टेंडर ओपन किया जाएगा। नववर्ष पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed