{"_id":"68bc793da834e7862e09f9e2","slug":"new-grain-market-will-be-renovated-with-rs-347-crore-aarti-singh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129335-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.47 करोड रुपये से होगा नई अनाज मंडी का जीर्णोद्धार : आरती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.47 करोड रुपये से होगा नई अनाज मंडी का जीर्णोद्धार : आरती सिंह
Sat, 06 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 07अटेली स्थित नई अनाज मंडी में जमा बारिश का पानी। स्रोत-प्रशासन
मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि नई अनाज मंडी का करीब 3.47 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार होगा। इससे किसानों, व्यापारियों और आम जनता को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने जारी एक बयान में बताया कि मंडी में आंतरिक सड़कों व सर्विस रोड की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इससे सफर सुगम होगा। बाउंड्रीवॉल की मरम्मत की जाएगी और बारिश के मौसम में मंडी परिसर में पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पंप चैंबर व कलेक्टिंग टैंक का निर्माण भी किया जाएगा ताकि पानी संचयन और सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।
साथ ही मंडी परिसर में दो मुख्य द्वारों का निर्माण भी करवाया जाएगा। इन्हें आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि व बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।