फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New forms of Shiva are being adorned daily

Mahendragarh-Narnaul News: शिव के नव रूपों का रोजाना हो रहा रहा शृंगार

Wed, 06 Mar 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
New forms of Shiva are being adorned daily
नारनौल। शहर के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में चल रहे भगवान शिव के नव रूपों के शृंगार को लेकर मंगलवार को मनमहेश शृंगार किया गया। मोड़ावाला मंदिर के औघड़नाथ शिवालय में बच्चों की एक टीम द्वारा महा शिवरात्रि पर्व को लेकर रोजाना शृंगार किया जा रहा है।
विज्ञापन

औघड़नाथ शिवालय में शाम चार बजे भगवान शंकर की शिवलिंग को मनमहेश के रूप में शृंगार कर तैयार किया गया। दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। रोजाना बच्चों की टीम द्वारा किया जा रहा भगवान शंकर का विभिन्न रूपों में शृंगार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। भगवान शंकर के इस शृंगार की सात बजे आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया जाता है। मोड़ावाला मंदिर के पुजारी संजय गुसाई व राजेंद्र गुसाई ने बताया कि मोड़ावाला में मंदिर महा शिवरात्रि पर स्वयं भू भगवान शंकर की शिवलिंग का अलौकिक शृंगार किया जाएगा। इसके अलावा इस दिन मंदिर में भव्य आरती व 56 भोग भी भगवान शंकर को लगाया जाएगा। पुजारी ने बताया कि मोड़ावाला मंदिर शहर का प्राचीन मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed