{"_id":"682a24c0941afc106d022db6","slug":"new-football-saplings-are-being-prepared-in-dhanaunda-panchayat-narnol-news-c-203-1-sroh1012-117201-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा पंचायत में तैयार हो रही फुटबाॅल की नई पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा पंचायत में तैयार हो रही फुटबाॅल की नई पौध
Sun, 18 May 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 18 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव धनौंदा में ग्राम पंचायत में खेल नर्सरी की स्वीकृति अप्रैल में दी गई थी। इसमें फुटबॉल के 104 खिलाड़ी प्रतिदिन पांच घंटे पसीना बहा रहे हैं।
ग्राम पंचायत ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सामान उपलब्ध करवा कर दो कोच की तैनाती कर दी है। ग्राम पंचायत सरपंच बीनू देवी ने बताया कि खेल स्टेडियम में फुटबॉल की खेल नर्सरी चल रही है, जिसमें दो कोच हैं। कुछ समय पहले एक कोच जो सरकार की तरफ से थे उनका तबादला हो गया। अब एक एनआईएस कोच विक्रम खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
गांव में पांच से अधिक नेशनल खिलाड़ी फुटबाॅल में भाग ले चुके हैं। इसमें नेशनल कोच पवन, विक्रम, भूपेंद्र सिंह, सतीश, कमल, राहुल रह चुके हैं। फुटबॉल के खिलाड़ियों ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में धाक जमाई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 25 खिलाड़ी, 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के 44 खिलाड़ी व 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के 35 खिलाड़ी खेल मैदान में पसीना बहा रहे हैं। ग्राम पंचायत की तरफ से खिलाड़ियों को वर्ष में तीन किट उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:-
फुटबॉल के लिए खेल मैदान में खेल नर्सरी तैयार की जा रही है। इसमें 104 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए खेल का सामान ग्राम पंचायत की तरफ से उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही एक नेशनल खिलाड़ी रह चुके कोच प्रतिदिन पांच घंटे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।- बीनू देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत धनौंदा