फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   nectar rained from the sky for crops

आसमान से फसलों के लिए बरसा अमृत, महेंद्रगढ़ में 5.5 तो नारनौल में हुई 5.1 एमएम बारिश

Wed, 05 Jan 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
nectar rained from the sky for crops
आसमान में छाए बादलों के बीच शहर के तुलाराम चौक के नजदीक तारों पर बैठे पक्षी। - फोटो : Narnol
जिले में मंगलवार देर रात से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जनवरी माह में हल्की बूंदाबांदी को फसलों में अमृत के समान माना जाता है। इस समय क्षेत्र की प्रमुख फसल गेहूं व सरसों की सिंचाई चल रही थी। पिछले दो सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से फसलों की रुकी हुई बढ़वार में भी तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार अभी 9 जनवरी तक बारिश व हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई जा रही है। इस समय जिले में 365200 एकड़ में विभिन्न फसलें खड़ी हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। जिले में देर सायं तक 7.5 एमएम बारिश हो चुकी थी तथा हल्की बूंदाबांदी जारी रही।
विज्ञापन

जिले में ये है फसलों की स्थिति
इस समय जिला में 365200 एकड़ में विभिन्न फसलें खड़ी हैं। इसमें सबसे अधिक रकबा प्रमुुख फसल सरसों का है जो 2 लाख 70 हजार एकड़ है। वहीं दूसरी प्रमुख फसल के रूप में जिले के किसानों ने 75 हजार एकड़ में गेहूं की फसल बिजाई की है। इसके अलावा 12 हजार एकड़ में चने की फसल खड़ी है। फल व सब्जियों का रकबा भी जिले में 1500 एकड़ में फैला हुआ है। वहीं जौ का रकबा 700 एकड़, पशु चारा 4300 एकड़ व किसानों ने इस बार 700 एकड़ में मटर की खेती की है।
विज्ञापन

जनवरी माह की बारिश अमृत के समान
आमतौर पर जनवरी माह में अधिक बारिश नहीं होती है लेकिन इस बार मौसम विभाग द्वारा 9 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है जो किसानों को लिए खुशी की बात है। क्षेत्र की प्रमुख फसल सरसों में इस समय दूसरी सिंचाई जोरों पर चल रही थी लेकिन अधिक ठंड होने के चलते रात के समय बिजली आने पर किसान भी परेशान हो रहे थे। ऐसे में बारिश से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इतनी हुई बारिश
जिले के महेंद्रगढ़ खंड में 5.5 एमएम, नांगल चौधरी में 5.1 एमएम, नारनौल में 5.1 एमएम व अटेली खंड में 4.4 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को कहीं-कहीं हल्की हवाएं व हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट लेकिन रात के तापमान में 2 से चार डिग्री बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
शहर की टूटी सड़कों पर बने कीचड़ से बढ़ी परेेशानी
शहर की टूटी सड़कों पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से वाहन निकलने से कीचड़ बन गया जिसके कारण दिनभर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेट हाईवे पर बने गड्ढों में पानी जमा होने के बाद बना कीचड़ वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी। दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस समय बूंदाबांदी व हल्की बारिश से सभी प्रकार की फसलों की बढ़वार में तेजी आएगी। क्षेत्र में रेतीली भूमि होने के कारण सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है। इस समय सरसों में फूल व फलियां बननी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बारिश से उत्पादन भी बढ़ेगा। सभी प्रकार की फसलों की बढ़वार में तेजी आने से उत्पादन में लाभ होगा।
-डॉ. रमेश कुमार, संयोजक, केवीके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed