फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NCERT books have not yet reached government primary schools.

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल खुल गए, क्लास चल रही…लेकिन किताबें अब भी रास्ते में

Sun, 12 Apr 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
NCERT books have not yet reached government primary schools.
फोटो संख्या:66- बालाजी चौक पर दुकान में रखी पुस्तकें---संवाद
महेंद्रगढ़। जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अब तक नहीं पहुंच पाई हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यही स्थिति शहर के बाजार में भी देखने को मिल रही है जहां बुक डिपो पर भी अधिकांश कक्षाओं की किताबों का अभाव है।
विज्ञापन

बुक डिपो पर केवल कक्षा छह की कुछ किताबें ही उपलब्ध हैं जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, चित्रकला और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं जबकि विज्ञान विषय की किताब अभी तक नहीं आई है। वहीं प्राथमिक कक्षाओं सहित 7वीं से 12वीं कक्षा तक की अधिकांश किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों महेंद्र सिंह और राजपाल शर्मा का कहना है कि किताबों की आपूर्ति में देरी हो रही है और अधिकारियों की ओर से 15 अप्रैल तक विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। दुकानदारों के अनुसार कुछ कक्षाओं के पाठ्यक्रम में बदलाव होने के कारण भी किताबों की सप्लाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अभिभावकों और छात्रों का कहना है कि स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है लेकिन किताबें न मिलने से परेशानी हो रही है। सुनील, सुमित, प्रमिला और बनारसी देवी सहित अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
बॉक्स
केवल पुराने वर्ष की कुछ किताबें बची हैं। पाठ्यक्रम बदलाव के कारण किताबों की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसी माह के अंत तक किताबें बाजार में उपलब्ध हो पाएंगी। -राजपाल शर्मा, डिपो संचालक
बॉक्स
डिपो पर एनसीईआरटी की कक्षा छठी की विज्ञान विषय के अलावा सभी विषयों की किताबें आ चुकी हैं लेकिन अन्य कक्षाओं की किताबें नहीं आई हैं। -महेंद्र सिंह, डिपो संचालक

----------
वर्जन:
जिसे में किताबों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और शनिवार रात को ही कुछ प्राथमिक स्कूलों में किताबें पहुंची हैं। अब 15 अप्रैल तक सभी प्राथमिक स्कूलों में किताबें पहुंच जाएंगी। इसके बाद कक्षाओं में वितरण शुरू कर दिया जाएगा। -विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:66- बालाजी चौक पर दुकान में रखी पुस्तकें---संवाद

फोटो संख्या:66- बालाजी चौक पर दुकान में रखी पुस्तकें---संवाद

फोटो संख्या:66- बालाजी चौक पर दुकान में रखी पुस्तकें---संवाद

फोटो संख्या:66- बालाजी चौक पर दुकान में रखी पुस्तकें---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article