{"_id":"65edefc5d7350f2d6c016329","slug":"nautanas-team-became-the-winner-in-volleyball-and-kho-kho-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108009-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल व खो-खो प्रतियोगिता में नौताना की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल व खो-खो प्रतियोगिता में नौताना की टीम बनी विजेता
Sun, 10 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
कनीना। नेहरू युवा केंद्र नारनौल द्वारा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष यतेंद्र राव ने किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नौताना की टीम प्रथम रही, नेहरू गढ़ की टीम द्वितीय रही। खो-खो में नौताना की टीम प्रथम, टैगोर स्कूल की टीम द्वितीय रही। गांव के बच्चों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्सा कस्सी में नेहरू गढ़ की टीम प्रथम रही। कबड्डी में नौताना की टीम प्रथम व नेहरू गढ़ द्वितीय रही।
यतेंद्र राव ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नेहरू युवा केंद्र के खंड कोऑर्डिनेटर रचना व दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीण आंचल में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होता रहता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों में मानसिक और शारीरिक विकास होता है। बच्चों को हमेशा खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते रहना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा के कर्मचारी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सुरेश कुमार वशिष्ठ, और नेहरू युवा की कोऑर्डिनेटर रचना शर्मा, सोनू दास महाराज, कोच पवन नौताना, वॉलीबॉल कोच कृष्ण, खो-खो कोच प्रीति और प्रियंका, कोच अनूप यादव, कोच दीपक, डॉ. हरीश, मेजर उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।