{"_id":"6afddf9a61b8b840d00b01b0","slug":"national-wrestling-championship-in-varanasi-from-narnol-news-c-17-rtk1061-955970-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वाराणसी में 21 दिसंबर से राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वाराणसी में 21 दिसंबर से राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप
विज्ञापन
सोनीपत। सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 21 से 23 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होगी। भारतीय कुश्ती महासंघ के शेड्यूल के अनुसार चैंपियनशिपि में हिस्सा लेने के लिए टीमें 20 दिसंबर को पहुंचेंगी। 21 को उद्घाटन होने के बाद 23 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं चलेंगी। इसमें देशभर के पहलवान के बीच फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती में टक्कर होगी।
भारतीय कुश्ती संघ के सह सचिव विनोद तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 21 दिसंबर को महिला कुश्ती के 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्गों के मुकाबले होंगे। इसके साथ ही ग्रीको रोमन के 55 और 60 किलोग्राम भार वर्ग में भी मुकाबले कराए जाएंगे। सुबह पहलवानों का सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और वजन होगा।
23 दिसंबर को ग्रीको रोमन के फाइनल और समापन समारोह: प्रतियोगिता के अंतिम दिन 23 दिसंबर को ग्रीको रोमन के 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्गों के मुकाबले होंगे। सुबह पहलवानों का सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और वजन होगा।