फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   National Librarian's Day celebrated in Central University of Haryana

हकेविवि में मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस

Mon, 22 Aug 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
National Librarian's Day celebrated in Central University of Haryana
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) महेंद्रगढ़ में भारतीय पुस्तकालय आंदोलन के जनक डॉ. एसआर रंगनाथन की 130वीं जयंती पर राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालय संग्रह में विदेशी भाषा अनुभाग का शुभारंभ किया। इस अनुभाग में फ्रेंच, जर्मन, डच और स्पेनिश भाषाओं में पुस्तकें शामिल की गई हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय कुलपति ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) द्वारा अनुशंसित इंजीनियरिंग पाठ्य-पुस्तकों के क्षेत्रीय भाषा अनुभाग का भी शुभारंभ स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसओईटी) पुस्तकालय में किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कुलपति द्वारा विद्यार्थियों के लिए आउटसोर्स के माध्यम से शुरू की गई फोटोकॉपी, प्रिंटिंग, बाइंडिंग सेवाओं का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय कुलपति ने केंद्रीय पुस्तकालय के द्वारा जारी विभिन्न प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, प्रो. सारिका शर्मा, प्रो. विकास गर्ग, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कौशिक, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सी.एच., उप पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. राजीव वशिष्ठ, सहायक पुस्तकलायाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह और नरेश कुमार, सूचना वैज्ञानिक डॉ. विनीता मलिक सहित अनेक शिक्षण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed