फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nation comes first for BJP workers: Vasudev

Mahendragarh-Narnaul News: रमेश सैनी बने बाबा मुकुंददास गोशाला नांगल चौधरी के प्रधान

Mon, 25 Aug 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nation comes first for BJP workers: Vasudev
फोटो 11नांगल चौधरी स्थित बाबा मुकुंददास गोशाला की वार्षिक बैठक करते गोसेवक।स्रोत प्रवक्ता
नांगल चौधरी। बाबा मुकुंददास गोशाला नांगल चौधरी की आम सभा रविवार को गोशाला में हुई। अध्यक्षता निवर्तमान प्रधान कुलदीप जेलदार ने की।
विज्ञापन

बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का समय पूरा होने के कारण उसे भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रमेश सैनी को प्रधान बनाया गया। वहीं एक बार फिर प्रमोद वत्स को सचिव और कोषाध्यक्ष सुनील बंसल और दलबीर जौहरी को गोशाला का प्रवक्ता मनोनीत किया गया। इस मौके पर दाताराम नंबरदार कालबा, ओमप्रकाश रावत नायन, मुरलीधर प्रधान भूंगारका, मनफूल चौधरी मोहनपुर, धर्मबीर सरपंच नांगल नूनिया, सहीराम डांगी नोलाजा, अनिल चौधरी बनिहाडी व अंजली शास्त्री को उपप्रधान मनोनीत किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके गोशाला के संस्थापक वैद्य सुभाषचंद्र शर्मा को प्रभारी संरक्षक बनाने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ प्रधान रमेश सैनी को आवश्यकता के अनुसार अन्य कमेटी बनाने का भी सुझाव दिया गया। इस मौके पर मोतीलाल सेठ, रमेश तंवर, अंजली शास्त्री, दाताराम नंबरदार कालबा, मुरलीधर प्रधान, अभय सिंह सरपंच भूंगारका, ओमप्रकाश बाबूजी, बस्तीराम कालबा, पार्षद निहाल राजपूत, ओमप्रकाश रावत, प्रताप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed