फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul's colony system to change with the new town planning scheme.

Mahendragarh-Narnaul News: नई टाउन प्लानिंग स्कीम से बदलेगा नारनौल का कॉलोनी सिस्टम

Sat, 01 Aug 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Narnaul's colony system to change with the new town planning scheme.
फोटो नंबर- 13संजय मान, मोहल्ला- संघीवाड़ा
नारनौल। हाल ही में शहर की 13 कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया है जबकि 17 अन्य कॉलोनियों को अप्रूवल मिलने की प्रक्रिया जारी है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जोगेंद्र सिंह कालीरामणा ने बताया कि नई टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत पुरानी बनी कॉलोनी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और नई कॉलोनी को अप्रूव के लिए सभी नियमों की पालना करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

स्कीम के तहत न्यूनतम जमीन, चौड़ी सड़कें, पार्क के लिए जगह, सोलर स्ट्रीट लाइट, जल संरक्षण और सीवरेज व्यवस्था जैसी सुविधाओं को जरूरी किया गया है। वहीं, बिल्डरों और आम लोगों का मानना है कि नए नियमों से विकास तो बेहतर होगा लेकिन जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी और अप्रूवल प्रक्रिया में देरी जैसी चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन

-------
शहर में अभी ज्यादातर कॉलोनियां 2 से 3 एकड़ में कट रही थीं। नई स्कीम से अब बड़ी कॉलोनियों का निर्माण हो सकता। इससे अवैध कॉलोनी पर भी रोक लगेगी लेकिन साथ ही जमीन के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं जिसका सीधा असर लोगों के बजट पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप संघी, बिल्डर, मोहल्ला रेवाड़ी रोड
------
स्कीम योजना के साथ कॉलोनियों को अप्रूव करने की प्रक्रिया को भी सुगम बनाना चाहिए। फीस जमा करवाने के बाद भी कॉलोनी को अप्रूव करने में लंबा समय लग जाता है। वहीं अप्रूव होने के बाद भी सालों तक कॉलोनियों में सीवर व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना रहता है। -संजय मान, मोहल्ला संघीवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article