{"_id":"6a10988ece68bb2bd20815ed","slug":"narnaul-was-the-third-hottest-city-in-the-state-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140270-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा नारनौल, तापमान 44.5 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा नारनौल, तापमान 44.5 डिग्री
विज्ञापन
नारनौल। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी है। धूप व लू के कारण दोपहर के समय प्रमुख बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। हालांकि, शुक्रवार को दिन का तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई लेकिन फिर भी नारनौल 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में तीसरे स्थान पर रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रेगिस्तानी शुष्क पश्चिमी हवाओं से तापमान में उछाल है, पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को आंशिक बादलवाही की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।
वहीं 25 से 2 जून तक नौतपा के दौरान क्षेत्र के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि 28 मई व 2 जून को एक के एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। शुक्रवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।