{"_id":"65dcc71ac197e5b5760a8cca","slug":"narnaul-transport-union-demonstrated-with-demands-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: ट्रांसपोर्ट यूनियन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्य सड़क पर बैठकर आधे घंटे तक की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: ट्रांसपोर्ट यूनियन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्य सड़क पर बैठकर आधे घंटे तक की नारेबाजी
Mon, 26 Feb 2024 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:45 PM IST
सार
नारनौल में लघुसचिवालय की मुख्य सड़क पर बैठकर आधे घंटे तक नारेबाजी की। एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में ट्रांसपोर्ट यूनियन ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर शहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। सभी प्रदर्शन निजामपुर रोड स्थित हैफेड के पास एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम जितेंद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग धोलेड़ा बाईपास को शुरू करने तथा ओवरलोड वाहनों को खड़ा करने के लिए बनी सरकारी पार्किंग की व्यवस्था को ठीक करवाने, सीएम फ्लाइंग और सीआईडी पर लगाम लगाने की थी। भारी संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे ट्रांसपोर्ट यूनियन सदस्यों से शहर मुख्य सड़क मार्ग पर जाम जैसी स्थिति भी पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस दल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय के मुख्य सड़क मार्ग पर भी आधे घंटे तक बैठकर प्रदर्शन किया जिसके कारण वहां से आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने एक बार एसडीएम को ज्ञापन देने से मना कर दिया और उपायुक्त को मौके पर बुलाने की बात कही। इसके बाद पुलिस व एसडीएम ने उन्हें बताया कि उपायुक्त किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त है और वे यहां नहीं आ सकती तो इस पर उन्होंने अपना ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि गांव धोलेडा में तीन महीने से बाइपास बनकर तैयार है, लेकिन इस बाईपास पर प्रशासन द्वारा जानबूझकर ट्रकों को नहीं चलने दिया जा रहा। जिसके कारण ट्रांसपोर्टरों को काफी परेशानी हो रही है।
ट्रांसपोर्टरों ने एसडीएम से यह भी कहा कि उनका चालान कौन सा विभाग कर सकता है यह भी निश्चित किया जाए क्योंकि कोई भी सरकारी विभाग सड़क पर खड़ा होकर उनका चालान काट देता है जिसके भय के कारण उनको चैन से नींद भी नहीं आती है।