{"_id":"64b17cf1b6870a98370304b5","slug":"narnaul-tempo-lost-balance-due-to-tire-burst-one-died-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: टेंपो का टायर फटने से बिगड़ा संतुलन, एक की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: टेंपो का टायर फटने से बिगड़ा संतुलन, एक की मौत, 12 घायल
Fri, 14 Jul 2023 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:20 PM IST
सार
गांव अमरपुर जोरासी निवासी मातादीन सहित 13 व्यक्ति शुक्रवार सुबह अटेली में एक व्यक्ति की शोक सभा में शामिल होने के लिए गए थे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के बाछोद में हवाई पट्टी के पास टेंपो का टायर फट गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ने से पलट गया। इस हादसे में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। अमरपुर जोरासी से गांव के ही टेंपों में सवार होकर 13 व्यक्ति अटेली में शोक सभा में शामिल होकर वापिस आ रहे थे।
विज्ञापन
घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। गांव अमरपुर जोरासी निवासी मातादीन सहित 13 व्यक्ति शुक्रवार सुबह अटेली में एक व्यक्ति की शोक सभा में शामिल होने के लिए गए थे। वह वापस टेंपो में सवार होकर बाछोद हवाई पट्टी के पास पहुंचे ही थे कि टेंपो का टायर फट गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में तीन कांवड़ियों की मौत: कार ने डाक कांवड में शामिल तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार गंभीर
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक जांच कर चिकित्सकों ने माताराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल होने वालों में टिंकू, नटवर, सोनू, ताराचंद, लीलाराम आदि