फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul roadways dipo will start 30 buses, transport, narnaul

नारनौल रोडवेज डिपो करेगा 30 बसों का संचालन

Tue, 02 Jun 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
narnaul roadways dipo will start 30 buses, transport, narnaul
रोडवेज की बस (फाइल फोटो)। - फोटो : Narnol
नारनौल। अनलॉक-1 में रोडवेज विभाग 30 बसों का संचालन इंटर स्टेट, इंटर डिस्ट्रिक्ट व लोकल रूटों पर करेगा। इसके लिए विभिन्न रूटों की सूची चंडीगढ़ भेजी गई है। स्वीकृत मिलते ही इन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

नारनौल डिपो की बसों का संचालन अभी पंचकूला व रेवाड़ी रूट पर हो रहा है। इसमें दो-दो बसें पंचकूला व रेवाड़ी जा रही हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम व रेवाड़ी डिपो की बसें भी चल रही है। ऐसे में अब अनलॉक-1 में नारनौल डिपो की बसें इंटरस्टेट और लोकल रूटों के साथ दूसरे जिलों में चलाने की तैयारी है। मिली जानकारी के अनुसार चार बसें नारनौल से जयपुर, तीन बसें नारनौल से अलवर, दो बसें नारनौल से सिंघाना और एक बस नारनौल से चंडीगढ़ वाया रोहतक चलाने की है। इसमें नारनौल से जयपुर के बीच सुबह छह बजकर दस मिनट पर जाएगी। इसके बाद एक-एक घंटे बाद तीन बसें जयपुर जाएगी। इसके अलावा इंटर डिस्ट्रिक्ट में नारनौल से हिसार एक बस, नारनौल से दादरी तीन बसें, नारनौल से गुरुग्राम पांच बसें और एक बस नारनौल से रेवाड़ी के बीच चलेगी। बस स्टैंड प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि बसों को इंटर स्टेट, इंटर डिस्ट्रिक्ट और लोकल रूटों पर चलाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि विभाग से स्वीकृत मिलते ही बसों का कोरोना वायरस को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। सिंह ने बताया कि लंबे रूटों पर ऑनलाइन टिकट का प्रावधान होगा।
विज्ञापन

लोकल रूटों पर भी चलेगी
रोडवेज लोकल रूटों पर भी बस सेवा को बेहतर करना चाहता है। इसके लिए नारनौल से महेंद्रगढ़ के लिए चार बसें, नारनौल से कनीना वाया फैजाबाद दो बस, नारनौल से कनीना वाया अटेली एक बस, नारनौल से मौखुता वाया निजामपुर, नारनौल से सतनाली और नारनौल से रायपुर के बीच बस चलाने की तैयारी है। इससे लोकल रूटों पर भी यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed