{"_id":"57ab812d4f1c1b8e34ee5109","slug":"narnaul-news-suicide-pond-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव टहला की जोहड़ी के पास मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव टहला की जोहड़ी के पास मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : representative pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल में नांगल चौधरी रोड स्थित टहला गांव मार्ग पर सिधोड़ी की जोहड़ी के किनारे मंगलवार देर सांय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल रखवाया। जहां बुधवार सुबह उसके परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई कर बुधवार दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
मंगलवार देर सांय साढ़े सात बजे के लगभग शहर के वार्ड नंबर 11 के पार्षद राजेंद्र प्रसाद टहला गांव से जब अपने घर वापस आ रहा थे तो उन्होंने रास्ते में सिधोड़ी की जोहड़ी के पास एक व्यक्ति को पड़े देखा। वे जब उसके नजदीक गए तो पाया कि वह व्यक्ति मृत है और उसके निकट सल्फास की खाली शीशी भी पड़ी थी। स्थिति को भांप कर पार्षद ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में कर नारनौल के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहीं मृतक को ढूंढ रहे परिजन कहीं से सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक की पहचान गिरधारी पुत्र चुन्नी लाल निवासी थनवास के रूप में की। परिजनों के अनुसार गिरधारी अप्रैल माह में ही नौकरी से रिटायर हुआ था। वह मंगलवार सुबह शौच जाने की कह कर घर से गया था। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार माना है। पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।