फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, sub station, change, panel, difficulty, mahendergarh, road

महेंद्रगढ़ रोड स्थित 220 केवी सब स्टेशन के पैनल बदलने से हुई परेशानी

Tue, 02 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, sub station, change, panel, difficulty, mahendergarh, road
बिजली - फोटो : amar ujala
नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड स्थित 22 केवी सब स्टेशन के पुराने पैनल बदलने के लिए सोमवार को चार से दस घंटे का घोषित कट लगाया गया। बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए घोषित कट लगाकर आपूर्ति बाधित की गई। सुबह नौ से दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। सिटी फीडर वन, सिटी फीडर फाइव, शोभापुर, निवाजगर, महरमपुर वाटर सप्लाई की बिजली बाधित रही। शहर के मुख्य बाजार सहित अनेक स्थानों की बिजली करीब चार घंटे और कई क्षेत्रों की बिजली करीब दस घंटे तक गुल रही। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से व्यापारियों के अलावा ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह थोड़ी परेशानी आगामी दिनों में राहत लेकर आएगी।  
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बिजली की नियमित आपूर्ति जारी रखने के लिए निगम ने सोमवार को 220 केवी सब स्टेशन पर पैनल बदलने का काम किया। यहां पुरानी हो चुकी चार पैनलों को बदला जाना था। पैनलों के बदलने के चलते सोमवार को शहर के मुख्य बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों और करीब आधे शहर की बिजली बाधित रही। हालांकि निगम ने शहर के मुख्य बाजार की बिजली दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू करा दी मगर शहर के बाजार के बाहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली शाम को सात बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन


- रविवार को भी हो सकता था काम
व्यापारी विनय जिंदल, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, अमित, विजय का कहना था कि रविवार को बाजार बंद रहता है। मुख्य मार्ग में पड़ने वाले बैंक भी बंद रहते हैं। निगम को पैनल बदलने का काम सोमवार की बजाए एक दिन पहले रविवार को ही कर लेना चाहिए था। इससे लोगों और व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कई मोहल्लों में नहीं आई पूरे दिन बिजली
पैनल बदलने का काम होने के कारण नई मंडी, पुलिस लाइन, नागरिक अस्पताल के आसपास, छिप्पी जोहड़, रेलवे रोड, गांव पटीकरा, पटीकरा के पास वाटर सप्लाई, रेवाड़ी रोड पर कैलाश नगर और मोहल्ला रावका सहित कई अन्य मोहल्लों की बिजली आपूर्ति शाम तक बाधित रही। इस कारण इस क्षेत्र के लोगों का सुबह से शाम तक गर्मी में बुरा हाल रहा। निगम ने कई जगहों पर बिजली दोपहर 12.30 बजे ही अन्य फीडरों की मदद से शुरू कर दी थी। इससे मुख्य बाजार सहित अन्य व्यवसायिक स्थानों के लोगों को राहत मिली। अगर यहां भी शाम सात बजे तक बिजली नहीं आती तो व्यापारियों को काफी नुकसान होता।

- कट में थे शहर के प्रमुख व्यवसायिक स्थान शामिल
बिजली पैनल बदलने के चलते पूर्व घोषित कट में शहर के मुख्य मार्ग और  व्यवसायिक स्थान शामिल थे। इनमें महेंद्रगढ़ रोड, मुख्य बाजार, महावीर चौक, नगर परिषद, रेवाड़ी रोड, बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल का एरिया शामिल है। जहां पर अनेकों सरकारी और गैर सरकारी संस्थान भी हैं।

- किसी ने सराहा तो किसी ने कहा हुई परेशानी
बिजली निगम द्वारा किया गया यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। इससे आगामी गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। - मितलेश कुमार, दुकानदार

बिजली निगम द्वारा रविवार को ही मरम्मत का काम करना चाहिए था। तीन-चार घंटे लगातार कट लगने के कारण लोगों को परेशानी होने लगती है। सोमवार को काम किए जाने से उनका सारा धंधा चौपट रहा। - शिवकुमार, व्यापारी

निगम द्वारा जो काम रविवार को किया जाना था, वह सोमवार को किया गया। कम से कम निगम को व्यापारियों और दुकानदारों के बारे में तो सोचना चाहिए। सोमवार को सबसे ज्यादा ग्राहक आते हैं मगर बिजली नहीं होने के कारण सारे ग्राहक वापस चले गए। - मनमथ गोस्वामी, साइबर कैफे संचालक

दिन में बिजली गुल होने के कारण उनकी दुकानदारी पर काफी प्रभाव पड़ा है। हालांकि पैनल बदलना सही है मगर यह काम छुट्टी वाले दिन किया जा सकता था। - गोपाल सैनी, दुकानदार


निगम द्वारा 220 केवी सब स्टेशन पर चार नए पैनल लगाए जाने हैं। इस कारण सोमवार को पैनल लगाने का काम किया गया। बाजार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी रोड, बस स्टैंड सहित कई अन्य क्षेत्रों की बिजली तीन-चार घंटे बाद ही अन्य फीडरों से शुरू कर दी गई थी ताकि व्यापारियों, सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में काम प्रभावित न हो। पैनल बदलने से बिजली की गुणवत्ता में काफी सुधार आएगा। - मनोज कुमार वशिष्ठ, एसडीओ, शहर नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed