फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, shed, fire, capture, lakh, lagguage, burn

छप्पर में आग लगने से लाखों का सामान जला

Tue, 01 Nov 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, shed, fire, capture, lakh, lagguage, burn
Fire - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन
नारनौल के नांगल  चौधरी में रविवार रात दीपावली की आतिशबाजी करना दो परिवारों को महंगी पड़ गया। छप्परों को आग लगने के कारण लाखों का पशुचारा व सामान जलकर राख हो  गया। भरपाई को लेकर पीड़ित परिजनों ने उपायुक्त से गुहार लगाई है।


जानकारी  के मुताबिक सिरोही बहाली निवासी किशनलाल कच्चे मकानों में  रहता है। छप्पर में सिलाई-कढ़ाई का काम करता है। दीपावली की रात आतिशबाजी हो रही थी। इसी दौरान पतंगा गिरने से छप्पर को आग लग गई। मौके  पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग की लपेटों में घिरे परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन कपड़े, पशुचारा, अनाज आदि जलकर राख हो गया। इसके अलावा तोताहेड़ी में सूरत सिंह नंबरदार के छप्पर को आग लग गई। छप्पर में बाइक, साइकिल, पशुचारा आदि समान था। घटना स्थल पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत दमकल को सूचना दी तथा आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी शांत हुई, तब तक पूरा सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed