फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Market, no custer in market, everyone going in bank

बाजार सुनसान, बैंक हुए गुलजार

Fri, 11 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Narnaul news, In narnaul, Market, no custer in market, everyone going in bank
bank
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार मध्य रात्रि से 500 और 1000 के नोटों के चलन पर पाबंदी लगने के बाद से ही लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वीरवार को खुले बैंक व डाकघरों में अपने बड़े नोटों को जमा करवाने व एक्सचेंज करने वालों लोगों की भारी मारामारी रही। लोग सुबह 8 बजे से ही बैंकों के बाहर आकर खड़े हो गए है। इस कारण कई बड़े बैंकों में भीड़ अधिक व स्टाफ कम होने के कारण बैंकों में देर सायं तक भी लोगों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं कई बैंकों में एक्सचेंज का पैसा खत्म होने के कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। भारी भीड़ से निपटने की तैयारी के लिए बुधवार को सभी बैंक प्रबंधकों व कर्मचारियों की दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। सभी बड़े बैंकों में प्रशासन ने पुलिस की व्यवस्था भी की थी। वहीं वीरवार को बाजार सुनसान रहे। जिला में नए नोट नहीं आए तथा लोगों को 100 व 10 रुपये के नोट दिए गए।  
विज्ञापन

वीरवार को नारनौल शहर में सबसे अधिक भीड़ महेंद्रगढ़ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, रेवाड़ी रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया, मंडी स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला व पंजाब नेशनल में दिनभर बड़े नोट जमा करवाने व एक्सचेंज करवाने वाले लोगों की भारी भीड़ रही। बैंकों में भारी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा सभी बैंकों के बाहर एक-एक पुलिस जवान को तैनात किया गया था, ताकि किसी प्रकार की कोई हुडदंगबाजी न हो।
विज्ञापन

छोटे बैंकों में नहीं रही भीड़
जहां एक ओर पीएनबी, एसबीआई, सिंडीकेट, ओबीसी व एचडीएफसी जैसे पुराने व बड़े बैंकों में लोगों की भीड़ रही। वहीं सर्व हरियाणा ग्रामीण, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, कारपोरेशन बैंक आदि में दोपहर 12 बजे के बाद कोई भीड़ नजर नहीं आई। यहां पर लोगों ने आसानी से अपना काम निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बैंकों में पैसे नहीं हुए एक्सचेंज
बड़े नोटों के चलन पर पाबंदी के बाद वीरवार को खुले में बैंकों व डाकघरों में 1000 व 500 के नोट जमा करवाने तथा करेंसी एक्सचेंज के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी, लेकिन कुछ बैंकों में करेंसी नहीं पहुंचने पर केवल 1000 व 500 के नोट ही जमा किए ना की लोगों के नोट एक्सचेंज किए गए। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई।

नई करेंसी नहीं हुई जारी
1000 व 500 के नोटों पर पाबंदी लगने के बाद वीरवार को नई करेंसी एक्सचेंज करवाने के लिए बैंकों में भारी संख्या में पहुंचे, लेकिन आरबीआई द्वारा बैंकों में नई करेंसी नहीं पहुंचाने के कारण लोगों को 1000 व 500 के बदले 100, 50 व 10 के नोट एक्सचेंज दिए। इस तरह पूरे जिले में कही भी नई करेंसी देखने को मिली।

निर्धारित से अधिक समय तक खुलेंगे बैंक
लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए आईबीआई के निर्देशानुसार बैंक निर्धारित समय अवधि की बजाय अधिक समय तक खुले रहेंगे। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए शनिवार व रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे।

एटीएम चालू होने के बाद परेशानी होगी कम
बैंक संचालकों ने बताया कि एटीएम सुविधा चालू होने के बाद बैंकों में भीड़ कम हो जाएगी। वहीं लोगों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एटीएम चालू होने के बाद बैंकों में केवल जमा करवाने लोगों की भीड़ रहेगी।

पैट्रोल पंप संचालकों की रही चांदी
1000 व 500 के नोटों पर पाबंदी लगने के बाद से पैट्रोल पंप संचालक जमकर चांदी कूट रहे हैं। वाहन चालक खुले पैसों को चक्कर में पैट्रोल पंप पर बड़े नोट लेकर तेल डलवाने पहुंच रहे है, लेकिन संचालक चालकों को छूटे पैसे नहीं होने का बहाना बनाकर 500 व 1000 रुपये का ही तेल डाल रहे है। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पंप संचालन मनमानी कर रहे है।

शादी वाले घरों में संकट
पांच सौ व एक हजार के नोट बंद होने के कारण सबसे अधिक परेशानी शादियों वाले परिवारों को उठानी पड़ रही है। देवउठनी एकदशी से सावे शुरू हो रहे है। जबकि देवउठनी एकदशी बड़ा सावा है। ऐसे में शादी वाले परिवारों के सामने शादी का सामान खरीदने का संकट पैदा हो गया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा की वे अब करे तो क्या करे।


पैसे एक्सचेंज कराने के लिए काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद 100 व दस रुपये के नोट की गड्डी दी गई। दस रुपये के नोट पुराने भी थे। -जसबीर डोहर

बैंक में सुबह से ही लाइन में लग गया था, हालांकि थोड़ी परेशानी जरूर हुई, मगर पैसे जमा हो गए। -सुदर्शन गुप्ता
पहला दिन होने के कारण काफी लंबी लाइन में लगना पड़ा। इससे परेशानी जरूर हुई। दो-तीन घंटे में उसका नंबर आया, जब नंबर आया तब  कैश खत्म हो गया। अब शुक्रवार को दुबारा लाइन में लगना पड़ेगा। - सुंदर नारनौल

बैंक में नए नोट नहीं आए। इसके कारण उन्हें पुराने नोट ही थमा दिए गए। वहीं बीच में लंच भी कर लिया गया। बैंक चार बजे बाद बंद हो गए।---चंद्रकांत मंडी

लोगों की सुविधा के लिए लगाए अतिरिक्त काउंटर
लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए बैंक निर्धारित से अतिरिक्त कैश काउंटर लगाए गए है, ताकि लोग आसानी से पैसे जमा व एक्सचेंज करवा सके।
-राजेश बामल प्रबंधक, स्टेट बैंक आफ पटियाला नई मंडी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed