फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Dipawali festivel, police alert, sp give diection to police men,

एसपी ने दीपावली त्योहार पर पुलिस प्रशासन को किया अलर्ट

Wed, 19 Oct 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Narnaul news, In narnaul, Dipawali festivel, police alert, sp give diection to police men,
police
नारनौल। दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने पुलिस कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने पुलिस के कुछ कर्मचारियों को अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों व बाजारों में संदिग्ध व आवारा किस्म के युवकों पर  नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में तैनात रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार शाम को हुई मीटिंग के दौरान सभी एसएचओ व चौकी इंचार्ज  को अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि दिवाली त्योहार पर बाजारों में अत्यधिक भीड़ रहती है। इसी भीड़ की आड़ में कई शरारती तत्व व आपराधिक किस्म के लोग सक्रिय हो जाते है जो आसानी आपराधिक  घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। इसलिए इस त्योहार ऐसे लोगों पर विशेष  नजर रखी जाए। वहीं बाजारों में सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारी तैनात होकर  संदिग्ध लोगों पर नजर रखे। इसके अलावा तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने वाले  आवारा युवकों को भी रोककर उनसे पूछताछ व कागजात चैक किए जाए।
विज्ञापन

9 संदिग्ध लोगों से बाजार में की पूछताछ
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को सायं को शहर के मुख्य बाजारों में  एएसआई राजकरण अपनी टीम के साथ तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने 9 संदिग्ध  लोगों से बाजार में पूछताछ कर उनकी पहचान की। वहीं 4 मोटरसाइकिलों को भी  इंपाउंड किया। इसके अलावा तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने वाले युवकों को  रोककर वाहन धीरे चलाने की नसीहत भी दी। पुलिस अधीक्षक ने आम जन से अपील  करते हुए कहा कि उन्हें कही भी कोई लावारिस वस्तु या कोई संदिग्ध व्यक्ति  नजर आए तो वे इसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed